धांसू बिक रहा है 400 रुपये का छोटा AC! मिनटों में कर देता है कमरा सुपर ठंडा

बाजार में एक छोटा दमदार AC बिक रहा है जो अब तक का सबसे छोटे साइज का एयर कंडीशन है

अपडेटेड Mar 11, 2022 पर 7:15 PM
धांसू बिक रहा है 400 रुपये का छोटा सा AC! मिनटों में कर देगा कमरा सुपर ठंडा

बाजार में एक छोटा दमदार AC बिक रहा है जो अब तक का सबसे छोटे साइज का एयर कंडीशन है। अब उत्तर भारत में गर्मियों की शुरुआत होने लगी है। ऐसे में यह छोटा एयर कंडीशनर आपके बड़े काम कर सकता है। अब करीब एक महीने में सबके घरों में एसी चलना शुरू हो जाएगा। ऐसे में अगर आप भी एक छोटा पोर्टेबल कूलिंग डिवाइस ढूंढ रहे हैं तो ये छोटू एयर कंडीशनर आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है। अगर आप भी इसे खरीदना चाहते हैं तो आज हम आपको इसके बारे में बता रहे है कि ये छोटा डिवाइस आपके घर में कैसे काम करेगा और कैसा रहेगा।

ये है Mini Portable AC

अगर आप अपने घर पर वर्क टेबल या बच्चों की स्टडी टेबल पर रखने के लिए कूलिंग डिवाइस तलाश रहे हैं जो छोटी जगह को जल्दी ठंड़ा करने का काम करे तो आपके लिए Mini Portable AC का विकल्प सही साबित होगा। ये डिवाइस ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगह से खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 400 रुपये से शुरू है। इसकी प्राइस रेन्ज 400 रुपये से लेकर 2,000 रुपये तक है। ये अलग-अलग डिजाइन और शेप में मौजूद हैं और आप अपनी पसंद का मॉडल खरीद सकते हैं, जो आपकी जरूरत को पूरा करे।

ऐसे करता है काम


अगर आपको इस पोर्टेबल एयर कंडीशन को चलाना है तो आपको इसके लिए ड्राई आइस का उपयोग करना होगा। वैसे आप इसमें ठंडे पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको और जगह दोनों को कूलिंगग मिलेगीष अगर आप भी इसे खरीदते हैं तो इसे चलाना काफी आसान है और इसमे बिजली की खपत ना के बराबर होती है। टेबल पर काम करने वाले लोगों के लिए ये एक बेहतरीन ऑप्शन है, बिजली भी कम इस्तेमाल होती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।