कार पर भारी पड़ सकता है मानसून, नुकसान से बचने के लिए Motor Insurance के इन फीचर्स को जरूर कर लें चेक

भले ही कानून के तहत एक थर्ड पार्टी इंश्योरेंस कवर लेना जरूरी है, लेकिन गाड़ी की सुरक्षा के लिए यह पर्याप्त नहीं है। थर्ड पार्टी इंश्योरेंस से तीसरे पक्ष को होने वाला नुकसान कवर होता है

अपडेटेड Jul 01, 2022 पर 9:37 PM
Story continues below Advertisement
मॉनसून अब देश के ज्यादातर हिस्सों में पहुंच गया है। ऐसे में आपको जलभराव, गड्ढों और सड़कों के जर्जर होने जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इससे इन दिनों आपकी गाड़ी के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बढ़ गया है

Motor Insurance : मॉनसून अब देश के ज्यादातर हिस्सों में पहुंच गया है। ऐसे में आपको जलभराव, गड्ढों और सड़कों के जर्जर होने जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इससे इन दिनों आपकी गाड़ी के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बढ़ गया है। इसलिए आपको अपनी गाड़ी की सुरक्षा के लिए सतर्क हो जाना चाहिए।

पॉलिसीबाजार के हेड (मोटर इंश्योरेंस रिन्युअल्स) अश्विनी दुबे ने कहा कि मॉनसून ड्राइव पर निकलने से पहले आपको अपना मोटर इंश्योरेंस कवर चेक कर लेना चाहिए। एक मोटर इंश्योरेंस के साथ ही ऐड-ऑन फीचर्स भी खासी अहमियत रखते हैं।

हमेशा लें एक कॉम्प्रिहेंसिव पॉलिसी लें


दुबे ने कहा, भले ही कानून के तहत एक थर्ड पार्टी इंश्योरेंस कवर लेना जरूरी है, लेकिन गाड़ी की सुरक्षा के लिए यह पर्याप्त नहीं है। थर्ड पार्टी इंश्योरेंस से तीसरे पक्ष को होने वाला नुकसान कवर होता है, हालांकि आपके गाड़ी के लिए मौजूद जोखिम कवर करने की जरूरत है। इसके लिए अपना डैमेज कवर या एक कॉम्प्रिहेंसिव पॉलिसी खरीदनी चाहिए।

GST Rates Revised : क्या हुआ सस्ता, क्या हुआ महंगा? यहां देखिए पूरी लिस्ट

मानसून के मौसम में खराब सड़कों या विजिबिलिटी में कमी से हादसों की आशंका ज्यादा होती है। यह पॉलिसी न सिर्फ हादसों को कवर करती है, बल्कि प्राकृतिक आपदाओं, चोरी, आग या पूरे नुकसान जैसे रिस्क को भी बीमा देती है।

पानी से जुड़ी समस्याओं के लिए इंजन प्रोटेक्शन कवर

इंजन किसी गाड़ी का सबसे अहम हिस्सा होता है और इसकी सुरक्षा सबसे जरूरी है। एक स्टैंडर्ड मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी में दुर्घटना के चलते इंजन को होने वाले नुकसान को कवर किया जाता है। पानी पहुंचने या ल्युब्रिकैंट के रिसाव से होने वाले नुकसान को आपकी पॉलिसी में कवर नहीं किया जाएगा।

इसके लिए आपको अपनी पॉलिसी में इंजन प्रोटेक्शन कवर करने की जरूरत होगी।

इंडिया को क्रूड ऑयल के निर्यात में रूस बना नंबर वन, इन दो देशों की बढ़ी चिंता

क्षतिग्रस्त पार्ट्स के लिए जीरो डेप्रिसिएशन कवर

बम्पर टू बम्पर कवर या निल डेप्रिसिएशन कवर आप कोई भी ऐड-ऑन चुन सकते हैं। नई कार उसके मालिक के लिए एक बड़ी संपत्ति है। ऐसे में, आपकी कार के क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में आपको पार्ट्स या कार की वैल्यू में कमी की भरपाई की जाएगी।

इमरजेंसी के लिए रोडसाइड असिस्टैंस कवर लें

roadside assistance cover : रास्ते में कहीं गाड़ी खराब होने से सफर का मजा खराब हो सकता है। इसलिए, बाहर जाते समय रोडसाइड असिस्टैंस कवर लेना जरूरी है।

इस ऐडऑन से आप मदद के अभाव में रास्ते में घंटों फंसने से बच जाएंगे। बारिश के मौसम में गाड़ी का खराब होना आम बात है।

इसके अलावा क्लेम के दौरान किसी तरह की निराशा से बचने के लिए अपनी पॉलिसी में लॉक और कीव कवर, कंज्यूमेबल्स कवर आदि एड-ऑन शामिल कर लेने चाहिए।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।