Get App

वोट डालने पर रेस्टोरेंट देंगे फूड बिल पर 20% की छूट, लोगों से कहा ‘डेमोक्रेसी डिस्काउंट’ का उठाएं फायदा

मुंबई के कई रेस्टोरेट मतदान करने वाले मतदाताओं को डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं। मुंबई में कई रेस्तरांओं ने लोकल मतदाताओं को 20 मई 21 को फूड के कुल बिल पर 20 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की

MoneyControl Newsअपडेटेड May 14, 2024 पर 7:06 PM
वोट डालने पर रेस्टोरेंट देंगे फूड बिल पर 20% की छूट, लोगों से कहा ‘डेमोक्रेसी डिस्काउंट’ का उठाएं फायदा
Lok Sabha Election 2024: मुंबई के कई रेस्टोरेंट मतदान करने वाले मतदाताओं को डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं।

मुंबई के कई रेस्टोरेट मतदान करने वाले मतदाताओं को डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं। मुंबई में कई रेस्तरांओं ने लोकल मतदाताओं को 20 मई 21 को फूड के कुल बिल पर 20 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की। नेशनल रेस्तरां एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) की मुंबई इकाई ने बयान में कहा कि डेमोक्रेसी डिस्काउंट’ पहल नागरिकों को वोट डालने के लिए प्रोत्साहित करने का जरिया है।

मुंबई में लोगों को वोट डालने पर रेस्टोरेंट पर मिलेगी छूट

एनआरएआई की मुंबई इकाई की प्रमुख रेचल गोयनका ने बयान में कहा कि शहर के रूप में मुंबई में हमेशा एक अच्छी समुदायिक भावना रही है। मैं इस बात से काफी खुश हूं कि एनआरएआई की मुंबई इकाई के तहत हमारे पास कई शानदार ब्रांड हैं।

20 मई को होना है चुनाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें