पैन कार्ड और आधार कार्ड (Pan Aadhaar Link) को आपस में लिंक करना अनिवार्य हो गया है। लेकिन अगर अभी तक आपने अपने पैन को आधार से लिंक नहीं किया तो इसे तुरंत ही कर लें क्योंकि अब इसकी डेडलाइन को खत्म होने में केवल 10 दिनों का ही वक्त बाकी रह गया है। पैन और आधार को आपस में लिंक करने की समय सीमा 31 मार्च 2023 को खत्म हो रही है। इन दोनों ही दस्तावेजों को आपस में लिंक करने के लिए आपको 1000 रुपये भी देने पड़ेगें।
बिना लिंक किए नहीं प्रोसेस हेगा रिटर्न
बता दें कि कुछ सेवाओं का लाभ लेने के लिए आपको पैन कार्ड और आधार कार्ड (Pan Aadhaar Link) को आपस में लिंक करना अनिवार्य है। हालांकि आप पैन-आधार को लिंक किए बिना ही अपना ITR फाइल कर सकते हैं पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट आपके रिटर्न को प्रोसेस नहीं करेगा। हालांकि अभी भी कई सारे लोगों को यह पता करने में ही दिक्कत आ रही है कि उनका आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक है भी या नहीं। ऐसे में आप ऑनलाइन तरीके से अपने पैन कार्ड और आधार कार्ड के आपस में लिंक स्टेटस को चक कर सकते हैं।
क्या है स्टेटस चेक करने का पूरा प्रोसेस
स्टेप 1- सबसे पहले इनकम टैक्स की ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद आधार स्टेटस के ऑप्शन को चूस करें।
स्टेप 2- इसके बाद आपको वहां पर अपना पैन कार्ड नंबर और आधार कार्ड नंबर इंटर करना होगा।
स्टेप 3- इसके बाद आपको व्यू आधार लिंक स्टेटस पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर लिंक का स्टेटस शो हो जाएगा।
लिंक ना होने की दशा में क्या करना होगा
अगर आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं है तो आपको इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ऑफीशियल वेबसाइट पर जाकर ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाना हगा। वहां पर आपको जुर्माने के तौर पर नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) पर जाना होगा पेमेंट करना होगा।
लेट फीस के साथ ऐसे कर सकते हैं लिंक
स्टेप 1- पैन-आधार को लिंक करने के लिए आयकर विभाग की आधिकारिक ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाएं। जब वहां पर पेमेंट का ऑप्शन आए तो लिंक पर क्लिक करें जिसके बाद आपको एनएसडीएल वेबसाइट पर भेज दिया जाएगा।
स्टेप 2- उपलब्ध विकल्पों के तहत पैन-आधार लिंक रिक्वेस्ट सबमिट करने के लिए चालान नंबर ITNS 280 के तहत आगे बढ़ें
स्टेप 3- यहां पर आपको टैक्स अप्लीकेबल के ऑप्शन को चुनना होगा। भुगतान को एक ही चालान में मेजर हेड 0021 (कंपनियों के अलावा दूसरे इनकम टैक्स) और माइनर हेड (अदर रिसिप्ट) 500 के तहत करना होगा।
स्टेप 4- इसके बाद आपको अपने पसंदीदा पेमेंट मोड को सेलेक्ट करके डिटेल्स को दर्ज करना होगा।
स्टेप 5- इसके पाद आपको पैन कार्ड डिटेल, एड्रेस और असेसमेंट ईयर को दर्ज करना होगा।
स्टेप 6- इसके बाद आपको कैप्चा को इंटर करके पेमेंट करना होगा।