Pan-Aadhaar लिंक करने की डेडलाइन आ गई है नजदीक, जानें कैसे आसानी से निपटा सकते हैं ये जरूरी काम

Pan Aadhaar लिंक करने की डेडलाइन के खत्म होने में लगभग केवल 10 दिनों का ही वक्त बाकी रह गया है। सरकार ने पैन-आधार को लिंक करने की लास्ट डेट 31 मार्च 2023 तय की है। अगर आप इस तारीख तक इन दोनों ही दस्तावेजों को लिंक नहीं करते हैं तो आपका पैन इनवैलिड मान लिया जाएगा। आप बेहद ही आसानी से घर बैठे मोबाइल से ये जरूरी काम निपटा सकते हैं

अपडेटेड Mar 19, 2023 पर 2:32 PM
Pan-Aadhaar लिंक करने की डेडलाइन आ गई है नजदीक, जानें कैसे आसानी से निपटा सकते हैं यो जरूरी काम

Pan Aadhaar Link Last Date: पैन कार्ड और आधार कार्ड (Pan Aadhaar Link) आज के वक्त में सबसे ज्यादा जरूरी और अहम दस्तावेजों में से एक हैं। सरकार ने इन दोनों ही दस्तावेजों को आपस में लिंक करना भी अनिवार्य बना दिया है। अगर आपने अभी तक अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है तो इसे तुरंत करा लें, क्योंकि अब इसकी डेडलाइन के खत्म होने में लगभग केवल 10 दिनों का ही वक्त बाकी रह गया है। सरकार ने पैन-आधार को लिंक करने की लास्ट डेट 31 मार्च 2023 तय की है। अगर आप इस तारीख तक इन दोनों ही दस्तावेजों को लिंक नहीं करते हैं तो आपका पैन इनवैलिड मान लिया जाएगा।

Pan Card इनवैलिड हो जाने पर नहीं कर पाएंगे ये सारे जरूरी काम

अगर आपने 31 मार्च तक अपना पैन कार्ड और आधार कार्ड (Pan Aadhaar Link) लिंक नहीं किया तो आप कई सारे जरूरी काम नहीं कर पाएंगे। जैसे कि इनवैलिड पैन कार्ड से आप अपना इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा पेंडिंग रिटर्न्स भी प्रोसीड नहीं किए जाएंगे। साथ ही पैन कार्ड के इनवैलिड होने पर आपका पेंडिंग रिटर्न भी जारी नहीं किया जाएगा। वहीं पैन के इनवैलिड हो जाने पर डिफेक्टिव रिटर्न भी पूरे नहीं किये जा सकेंगे। साथ ही इनवैलिड पैन होने पर टैक्स कटौती पर हाई रेट अप्लाई किया जाएगा।

आपका क्रेडिट कार्ड कैंसिल हो सकता है, भूल कर भी न करें ये गलतियां


पैन आधार लिंक करने का तरीका

स्टेप 1- सबसे पहले इनटैक्स डिपार्टमेंट के ई-फाइलिंग पोर्टल incometaxindiaefiling.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2- इसके बाद वेबपेज के 'क्विक लिंक्स' सेक्शन के तहत 'लिंक आधार' के ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप3- इसके बाद आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे। वहां पर आपको अपना पैन नंबर, आधार नंबर और दूसरी डिटेल जैसे कि नाम और एड्रेस फिल करना होगा।

SMS के जरिए ऐसे होगा लिंक

आप SMS के जरिए भी अपने पैन को आधार से लिंक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने मोबाइल के मैसेज इनबॉक्स में UIDPAN के साथ आधार नंबर और पैन नंबर लिख कर 567678 या 56161 पर टेक्स्ट मैसेज करना होगा। इसके बाद आपको आपके पैन-आधार लिंक का स्टेटस पता चल जाएगा। आधार और पैन को तभी जोड़ा जाएगा जब आपका डेट ऑफ बर्थ दोनों ही दस्तावेजों में सेम हो।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।