आज के वक्त में आधार कार्ड (Aadhaar Card) और पैन कार्ड (Pan Card) सबसे अहम और जरूरी दस्तावेजों में से एक है। लगभग हर एक जरूरी सरकारी काम में आधार कार्ड का इस्तेमाल होता ही है। वहीं रुपयों पैसों और बैंकिंग से जुड़े लगभग हर एक काम में पैन कार्ड इस्तेमाल में लाया जाता है। आधार कार्ड को UIDAI की तरफ से जारी किया जाता है। वहीं पैन कार्ड इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से जारी किया जाता है।
आधार कार्ड और पैन कार्ड में होती हैं कुछ जानकारियां
हमारे पैन कार्ड और आधार कार्ड में कुछ तरह की जानकारियां भी निहित होती हैं। हालांकि कई बार ऐसी स्थिति सामने आती है जब हमें इन जानकारियों में कुछ बदलाव करना होता है। जैसे कि अगर हम एक शहर से दूसरे शहर में शिफ्ट हो रहे हैं तो उस केस में हमें एड्रेस बदलने की जरूरत पड़ सकती है। अगर आपको भी अपने आधार कार्ड पर एड्रेस को बदलना है तो आप घर बैठे ऑनलाइन तरीके से ही ऐसा कर सकते हैं। आइये जान लेते हैं कि पैन कार्ड पर एड्रेस को अपडेट करने का पूरा प्रोसेस क्या है?
पैन कार्ड पर एड्रेस को अपडेट करने के लिए सबसे पहले आपको UTIITSL पोर्टल पर जाना होगा। UTIITSL पोर्टल पर व्यक्तियों को पैन कार्ड चेंज या फिर करेक्शन के ऑप्शन पर क्लिक करके अप्लाई फॉर चेंज या करेक्शन इन पैन कार्ड डिटेल को सेलेक्ट करके नेक्स्ट पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपना पैन नंबर दर्ज करना होगा और आधार ई-केवाईसी एड्रेस अपडेट के ऑप्शन को चेक करना होगा। इसके बाद व्यक्तियों को सबमित बटन पर क्लिक करने से पहले सभी जरूरी डिटेल्स को देना होगा। जिसमें उनका आधार नंबर, ईमेल, मोबाइल नंबर जैसी जानकारियां शामिल होंगी। जानकारियों के सबमिट करने के बाद आधार कार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर पर एक ईमेल और OTP आएगा। इसके बाद आपको ओटीपी को दर्ज करके सूमिट पर क्लिक करना होगा।