आपकी पेंशन भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank Of India - SBI) में आती है? पेंशनर्स ने क्या अपना लाइफ सर्टिफिकेट यानी जीवन प्रमाण (Jeevan Praman Patra) एसबीआई बैंक की ब्रांच में जमा कर दिया है। अगर नहीं, तो तुरंत अपने मोबाइल से वीडियो कॉल कर लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। आज लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की अंतिम तारीख है।
वीडियो कॉल के जरिये जमा कर सकते हैं SBI में लाइफ सर्टिफिकेट
- सबसे पहले आपको https://www.pensionseva.sbi/ पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको Video LC पर क्लिक करना होगा।
- फिर आपको SBI पेंशन अकाउंट नंबर लिखना होगा।
- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।
- सभी टर्म एंड कंडीशन्स को ध्यान से पढ़ें और फिर Start Journey पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप अपना पैन कार्ड अपने पास रख लें और I am Ready पर क्लिक करें।
- इसके बाद वीडियो कॉल शुरू करें।
- आपकी SBI अधिकारी की उपलब्ध होने पर वीडियो कॉल शुरू हो जाएगी। इसके अलावा आप अपनी सुविधा के अनुसार भीसमय चुन सकते हैं।
- वीडियो कॉल शुरू होने पर अधिकारी आपसे आपकी स्क्रीन पर दिये 4 डिजिट नंबर को पढ़ने के लिए बोलेंगे।
- आपको पैन कार्ड दिखाना होगा जिसकी फोटो अधिकारी खीचेंगे।
- इसके बाद आपकी फोटो ली जाएगी और प्रोसेस पूरा हो जाएगा।
- इसके बाद आपकी भी एक तस्वीर ली जाएगी। जिसके बाद आपकी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
- अगर आपका प्रोसेस सही नहीं होता है तो आपको वीडियो कॉल के जरिए इसकी जानकारी दे दी जाएगी। ऐसी स्थिति में आपको बैंक ब्रांच जाकर लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होगा।