भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स में से एक फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने अपने ग्राहकों की सुविधा में इजाफा करने के लिए एक्सिस बैंक (Axis Bank) के साथ हाथ मिलाया है। जिसके जरिए अप फ्लिपकार्ट अपने कस्टमर्स को पर्सनल लोन (Personal Loan) भी ऑफर करेगा। इसके तहत फ्लिपकार्ट के ग्राहक 5 लाख रुपये तक का लोन ऑफर करेगा। जिसे कि ग्राहक 6 महीने से लेकर 36 महीने में चुका पाएंगे। बता दें कि फ्लिपकार्ट ने अपने ग्राहकों को पर्सनल लोन का एक लचीला ऑप्शन देने के लिहाज से यह कदम उठाया है।
Flipkart के ग्राहकों को मिलेगी पर्सनल लोन की सुविधा
बता दें कि जैसे जैसे भारतीय कस्टमर्स डेवलप हो रहे हैं उनकी लाइफस्टाइल में भी बदलाव आता जा रहा है। फ्लिपकार्ट और एक्सिस बैंक ने ग्राहकों को बेहतर सर्विस देने के लिए लगातार डिजिटल फर्स्ट सलूशनंस को डेवलप किया है। इस नए पर्सनल लोन सेगमेंट के बाद अब ग्राहक अपनी पर्चेजिंग पावर को भी बढ़ा सकेंगे। साथ ही फ्लिपकार्ट ने अपने ग्राहकों को बेहतर सर्विस देने के लिए खुद के प्लेटफॉर्म में कई सारे सुधारों को जोड़ा है।
फ्लिपकार्ट में फिनटेक और पेमेंट्स ग्रुप के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट धीरज अनेजा ने कहा, "अग्रणी बैंकिंग संस्थानों के साथ रणनीतिक सहयोग के माध्यम से, हमने अपने ग्राहकों को किफायती भुगतान विकल्पों की एक विस्तृत श्रृंखला के साथ सफलतापूर्वक सशक्त बनाया है। इसमें बाय नाऊ पे लेटर भी शामिल है। अब हमें एक्सिस बैंक के साथ साझेदारी में एक पर्सनल लोन सेवा शुरू करने में खुशी हो रही है। हमारा ध्यान जरूरत करके क्रेडिट को सक्षम करने और ग्राहकों की खरीदने की ताकत को बढ़ाने पर है। ये वित्तीय समाधान उपभोक्ताओं की बढ़ती मांगों को पूरा करते हैं।
क्या कहा बैंक के प्रेसिडेंट ने
इस लॉन्च पर बोलते हुए, एक्सिस बैंक के प्रेसिडेंट और चीफ - डिजिटल बिजनेस एंड ट्रांसफॉर्मेशन, समीर शेट्टी ने कहा, "एक्सिस बैंक एक पूर्ण सुइट वित्तीय समाधान प्रदाता है और हम पहुंच बढ़ाने की प्रतिबद्धता के साथ इनोवेशन लीडिंग वाली साझेदारी मॉडल का निर्माण जारी रखते हैं। भारत में औपचारिक क्रेडिट ऐसी पेशकशों के साथ जिससे ग्राहक को सबसे अधिक लाभ होगा। इस प्रयास में, हम फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी करके खुश हैं। हम ग्राहकों को केवल 30 सेकेंड के अंदर ही लोन देने की कोशिश करेंगे।