Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कुछ राहत मिली है। हालांकि, आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्रशियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं। इससे पहले कल पिछले 10 दिनों में नौवीं बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े थे। शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया। कल गुरुवार को 80 पैसा प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की थी।
दिल्ली में पेट्रोल का भाव 101.81 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। जबकि डीजल का रेट 93.07 रुपए प्रति लीटर है।
मुंबई में पेट्रोल का प्राइस 116.72 रुपए प्रति लीटर है। जबकि डीजल का भाव 100.94 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 84 पैसे प्रति लीटर का इजाफा कल हुआ था।
चेन्नई में पेट्रोल 107.45 रुपए प्रति लीटर और डीजल 97.52 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।
कोलकाता में क्या चल रहा है रेट?
कोलकाता में कल पेट्रोल के भाव 83 पैसे प्रति लीटर बढ़ा था। वहां आज पेट्रोल 111.35 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता में अब डीजल का रेट 96.22 रुपए प्रति लीटर है।
मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अप्रैल में भी फ्यूल की कीमतों में तेजी बनी रहेगी। इसकी वजह है कि ग्लोबल मार्केट में ऑयल के दाम काफी बढ़ गए हैं और इसके डोमेस्टिक मार्केट में दाम कम है।