बिना इंटरनेट ऐसे चेक कर सकते हैं PF बैलेंस, जानें क्या है इसका पूरा प्रोसेस

EPFO के तहत आने वाले नौकरीपेशा लोग इसके ऑनलाइन पोर्टल या फिर उमंग ऐप के जरिए अपने अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपके पास इंटरनेट की सुविधा मौजूद होनी चाहिए। लेकिन आप बिना इंटरनेट फैसेल्टी के भी केवल एक एसएमएस भेज कर या फिर केवल मिस्ड कॉल के सहारे भी अपने पीएफ अकाउंट के बैलेंस को चेक कर सकते हैं। आइये जानते हैं पूरे प्रोसेस के बारे में

अपडेटेड May 02, 2023 पर 3:15 PM
आप बिना इंटरनेट फैसेल्टी के भी केवल एक एसएमएस भेज कर या फिर केवल मिस्ड कॉल के सहारे भी अपने पीएफ अकाउंट के बैलेंस को चेक कर सकते हैं

नौकरीपेशा कर्मचारियों की सैलरी का एक हिस्सा उनके पीएफ (PF) के तौर पर काटा जाता है। इस पीएफ अकाउंट को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) मैनेज करता है। EPFO के तहत आने वाले नौकरीपेशा लोग इसके ऑनलाइन पोर्टल या फिर उमंग ऐप के जरिए अपने अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपके पास इंटरनेट की सुविधा मौजूद होनी चाहिए। लेकिन आप बिना इंटरनेट फैसेल्टी के भी केवल एक एसएमएस भेज कर या फिर केवल मिस्ड कॉल के सहारे भी अपने पीएफ अकाउंट के बैलेंस को चेक कर सकते हैं। आइये जानते हैं पूरे प्रोसेस के बारे में।

मिस्ड कॉल के जरिए कैसे चेक करें बैलेंस

आप केवल एक मिस्ड कॉल करके अपने पीएफ अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 इस नंबर पर एक मिस्ड कॉल देना होगा। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर कुछ ही सेकेंड के बाद पीएफ अकाउंट का बैलेंस भेज दिया जाएगा।


SMS के जरिए

इसके अलावा आप केवल एक सिंपल सा टेक्स्ट मैसेज भेजकर कर भी अपने पीएफ अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से EPFOHO लिखर फिर अपना UAN No. लिखकर उसे 7738299899 नंबर पर भेजना होगा।

PF बैलेंस चेक करना क्यों ही जरूरी

पीएफ बैलेंस को लगातार चेक करते रहना बेहद ही जरूरी है। इससे आपको यह ट्रैक करने में भी आसानी होती है कि कहीं आपके पीएफ अकाउंट में किसी तरह की कोई गड़बड़ी तो नहीं है। इसके अलावा इसमें जमा आपके बचत के पैसे को भी ट्रैक करन में आसानी होती है।

Income Tax : ITR फाइलिंग से जुड़ी इन जरूरी तारीखों का रखें ध्यान, वरना देना पड़ सकता है जुर्माना

ऑनालइन कैसे चेक करें अपना पीएफ बैलेंस

उमंग पोर्टल से कैसे चेक करें बैलेंस- ऑनलाइन आप उमंग पोर्टल के जरिए अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस पोर्टल के जरिए ईपीएफओ की तरफ से प्रोवाइड की जाने वाली हर एक तरह की ऑनलाइन सर्विसेज को ऐक्सेस कर सकते हैं। इस ऐप को आप गूगल प्ले, एप स्टोर और विंडोज स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

वेबसाइट के जरिए कैसे चेक कर सकते हैं बैलेंस

इसके लिए सबसे पहले आपको ईपीएफओ की वेबसाइट पर अपना यूएएन नंबर और पासवर्ड फिल करके लॉगइन करना होगा। इसके बाद आपको क्लिक हेयर टू नो योर ईपीएफ बैलेंस के ऑप्शन पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने epfoservice.in/epfo का पेज ओपन होकर आएगा। जिसके बाद आपको उस पेज पर बैलेंस इंफॉर्मेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इस स्टेप के बाद आपको अने स्टेट को सेलेक्ट करना होगा और अपने स्टेट की ईपीएफओ ऑफिस की वेबसाइट पर क्लिक करना होगा। इस स्टेप के बाद आपको अपना पीएफ अकाउंट नंबर, नाम और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर फिल करना होगा। इसके बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा। सबमिट पर क्लिक करते ही आपका पीएफ बैलेंस शो हो जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।