EPF Vs PPF: सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए ईपीएफ जमाओं पर 8.1 फीसदी ब्याज की सिफारिश की है। यह 1977-78 के बाद सबसे निचला स्तर है। इससे पहले EPF पर ब्याज दर 8.5 फीसदी थी। ये चार दशक का सबसे निचला स्तर है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कर्मचारियों को भविष्य निधि (provident fund) जमाओं पर मिलने वाले ब्याज में कमी के प्रस्ताव का बचाव किया है। वित्त मंत्री ने राज्यसभा में कहा कि इस दर से आज की वास्तविकताओं का पता चलता है जहां दूसरी स्माल सेविंग (small saving) स्कीम्स पर ब्याज दरें और भी कम हैं।
कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) जमा पर मिलने वाला ब्याज केंद्रीय तय करता है कि किस दर को दिया जाना है। उन्होंने इसे काफी समय से नहीं बदला है। उन्होंने इसे अब बदलकर 8.1 प्रतिशत कर दिया है. सीतारमण ने आगे कहा कि यह ईपीएफओ केंद्रीय बोर्ड द्वारा लिया गया एक निर्णय है जिसके प्रतिनिधियों का एक अपना दायरा है। ईपीएफओ (EPFO) ने इस महीने की शुरुआत में वित्त वर्ष 2021-22 के लिए ब्याज दर को चार दशक के निचले स्तर 8.1 प्रतिशत करने का फैसला लिया है। वित्त वर्ष 2020-21 के लिए यह दर 8.5 प्रतिशत थी।
PPF समेत अन्य योजनाओं पर ये हैं दरें
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अन्य योजनाओं मिल रही ब्याज दरों का हवाला देते हुए कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना 7.6 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (7.4 प्रतिशत) और पीपीएफ (7.1 प्रतिशत) प्रदान करती है, जबकि एसबीआई की 5-10 साल की सावधि जमा पर 5.50 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है। इन सबकी तुलना में ईपीएफओ 8.1 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है।