PM Kisan Samman Nidhi: अगर आप पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) की अगली किस्त बिना किसी परेशानी के लेना चाहते हैं तो तुरंत अपना ईकेवाईसी (eKYC) पूरी कर लें। ईकेवाईसी जानकारी दिये बिना, 11वीं किस्त आपके बैंक खाते में नहीं आ सकती है। आपको याद होना चाहिए की बीते साल सरकार ने सभी किसानों के लिए ईकेवाईसी अनिवार्य कर दी थी। लेकिन कुछ कारणों से eKYC को रोक दिया गया था लेकिन अब इसे आधिकारिक वेबसाइट पर फिर से एक्टिव कर दिया गया है। अब किसान अपनी पूरी जानकारी अपडेट कर सकते हैं।