Get App

PM Kisan Samman Nidh: किसानों को 11वीं किश्त के 2,000 रुपये मिले, जानिए कैसे चेक करें बैलेंस

PM Kisan Samman Nidh: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पीएम किसान सम्मान निधि की 11वीं किश्त जारी कर दी है। जिसमें 10 करोड़ से अधिक किसानों को 20,000 करोड़ रुपये से अधिक जारी किए गए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 31, 2022 पर 12:41 PM
PM Kisan Samman Nidh: किसानों को 11वीं किश्त के 2,000 रुपये मिले, जानिए कैसे चेक करें बैलेंस
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 करोड़ से ज्यादा किसानों के अकाउंट में 11वीं किश्त के पैसे जारी कर दिए हैं

PM Kisan Samman Nidh: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) 31 मई यानी आज पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की 11वीं किश्त जारी करेंगे। करीब 10 करोड़ से अधिक किसानों को 20,000 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। यह धनराशि आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi ka Amrit Mahotsav) कार्यक्रम के तहत गरीब कल्याण सम्मेलन (Garib Kalyan Sammelan) में जारी किए गए हैं।

कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय (Ministry of Agriculture & Farmers Welfare) ने एक आधिकारिक नोटिफिकेशन में कहा है कि आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi ka Amrit Mahotsav) 31 मई को कई केंद्रीय मंत्रालयों का एक मेगा संयुक्त कार्यक्रम (mega joint event) किया जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) होंगे। यह कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश के शिमला में होगा।

कैसे कराए e-KYC

बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि के पैसे पाने के लिए लाभार्थी किसानों को अपने अकाउंट KYC कराना जरूरी होगा। जिसकी आज लास्ट डेट है। जिन लोगों ने KYC नहीं कराया है, उनकी किश्त अटक सकती है। eKYC को दो तरह से कराया जा सकता है। पहले तरीके के तहत लाभार्थी को पीएम किसान पोर्टल पर OTP के जरिए eKYC कराना होगा। दूसरे तरीके में किसान को किसी भी पास के कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर बॉयोमैट्रिक तरीके से eKYC करानी होगी। पीएम किसान पोर्टल से eKYC कराने के लिए, पोर्टल में दाई तरफ बने ' किसानों के लिए ' सेक्शन में जाना होगा। जहां पर eKYC का कॉलम दिखाई देगा। उसे क्लिक करने के बाद OTP के जरिए eKYC कराई जा सकेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें