PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मोदी सरकार देश के किसानों के अकाउंट में सीधे 6,000 सालाना ट्रांसफर करती है। ये पैसे सरकार किसानों को तीन किश्तों में जारी किए जाते हैं। हर एक किश्त में किसानों को 2,000 रुपये दिए जाते हैं। इसकी अगली यानी 11वीं किश्त अप्रैल के पहले हफ्ते में मिलने की संभावना है। हर साल पहली किश्त 1 अप्रैल के बाद ही सरकार द्वारा जारी किया जाता है। पीएम किसान योजना के तहत किसानों को पहले ही 10 किश्तों में उनके पैसे अकाउंट में भेजे जा चुके हैं।
पहली किश्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच जारी होने के बाद दूसरी किश्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच ट्रांसफर की जाती है। तीसरी किश्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच जारी की जाती है। संभवत: पीएम किसान सम्मान की 11वीं किश्त के पैसे अप्रैल 2022 में जारी किए जाएंगे।
आजादी के बाद पहली बार है ऐसा जब किसी सरकार ने किसानों के अकाउंट में इतनी बड़ी रकम ट्रांसफर की हो। 11 वीं किश्त के 2000 रुपये हासिल करने के लिए किसानों को ई-केवाईसी करा लेना जरूरी है, वरना पीएम किसान योजना का पैसा अटक सकता है। इसके साथ ही सरकार ने किसानों को पीएम किसान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय अपने राशन कार्ड नंबर को पेश करना भी जरूरी बना दिया है। अगर आप इस योजना में अपना नाम रजिस्टर करा चुके हैं तो आप घर बैठे इस योजना की लिस्ट में अपना नाम चेक सकते हैं।
ऑनलाइन लिस्ट में नाम कैसे करें चेक
सबसे पहले आपको पीएम किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करना होगा। फिर इसके होम पेज में Farmer Corner पर क्लिक करें। इसमें आपको Beneficiary List के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। Beneficiary List पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा। यहां आपको अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव पूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद Get Report पर क्लिक करना होगा। आपके सामने पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी।
इसके अलावा आप इन नंबरों पर कॉल करते जानकारी ले सकते हैं।
पीएम किसान सम्मान योजना लैंडलाइन नंबर : 011—23381092, 23382401
पीएम किसान सम्मान योजना टॉल फ्री नंबर : 18001155266
पीएम किसान योजना हैल्पलाइन नंबर: 155261, 0120-6025109