PM kisan Samman Nidhi: बंद हो सकती है किसान सम्मान निधि, 6000 पाने के लिए फटाफट करें ये जरूरी काम

PM kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि में केंद्र सरकार ने कुछ बदलाव कर दिए हैं। अगर आपने इन नियमों को फॉलो नहीं किया तो 11वीं किश्त अटक सकती है

अपडेटेड Mar 31, 2022 पर 4:24 PM
पीएम किसान सम्मान निधि के 11वीं किश्त के पैसे पाने के लिए करना होगा ये काम

PM kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मोदी सरकार देश के किसानों के अकाउंट में सीधे 6,000 सालाना ट्रांसफर करती है। ये पैसे सरकार किसानों को 3 किश्तों में जारी किए जाते हैं। हर एक किश्त में किसानों को 2,000 रुपये दिए जाते हैं। आज़़ादी के बाद पहली बार है ऐसा जब किसी सरकार ने किसानों के अकाउंट में इतनी बड़ी रकम ट्रांसफर की हो। अब तक किसानों को 10 किश्तों में पैसे भेजे जा चुके हैं।

अगर आपको भी लगातार 10 किश्तों से पैसे मिल रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। केंद्र सरकार ने किसान सम्मान निधि को लेकर कुछ अहम बदलाव किए हैं। ऐसे में अगर आपने इन नियमों का पालन नहीं किया तो आपकी 11वीं किश्त अटक सकती है।

सरकार ने किए अहम बदलाव


सरकार ने फर्जीवाड़े को रोकने के लिए 11वीं किश्त से पहले सभी अकाउंटहोल्डर्स को को अपना e-KYC अपडेट करना आनिवार्य कर दिया है। ऐसे में लाभार्थी को पीएम किसान की वेबसाइट पर जाकर आधार नंबर के जरिए अपना e-KYC अपडेट कर सकते हैं। इसके अलावा सरकार के जन सहायता केंद्रों पर जाकर भी अपना e-KYC अपडेट करवा सकते हैं। बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि के लिए सरकार ने खेती की सीमा निर्धारित की है। इसके तहत केवल उन्हीं किसानों को इसका फायदा मिलता है जिनके पास 2 हेक्टेयर यानी 5 एकड़ कृषि योग्य खेती हो, उन्हीं किसानों को पैसे मिलते हैं।

जानिए EPF में 2.5 लाख रुपये से ज्यादा के कॉन्ट्रिब्यूशन पर किस तरह लगेगा टैक्स, जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर

इन्हें नहीं मिलता फायदा

अगर कोई इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करता है तो उसे पीएम किसान सम्मान निधि से बाहर रखा गया है। इसमें वकील, डॉक्टर, सीए आदि भी इस योजना से बाहर हैं।

यहां करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

रजिस्ट्रेशन पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए आप खुद घर बैठे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.nic.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए आपके पास अपने खेत की खतौनी, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट नंबर होना जरूरी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।