PM Kisan: किसानों के लिए बड़ी खबर, जानें 12 करोड़ किसानों के बैंक खाते में कब आएंगे दो हजार रुपये

PM Kisan: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम किसान योजना के तहत किसानों के खाते में 10वीं किस्त 2000 रुपये 1 जनवरी को ट्रांसफर कर दिये हैं

अपडेटेड Feb 26, 2022 पर 3:25 PM
PM Kisan: किसानों के लिए बड़ी खबर, जानें 12 करोड़ किसानों के बैंक खाते में कब आएंगे दो हजार रुपये

PM Kisan: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम किसान योजना के तहत किसानों के खाते में 10वीं किस्त 2000 रुपये 1 जनवरी को ट्रांसफर कर दिये हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) स्कीम के तहत लाभार्थी किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है, जो 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में दी जाती है। यह धनराशि सीधे बेनीफिशियरीज के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है। 10वीं किस्त जनवरी महीने के पहले सप्ताह में आई थी, इस हिसाब से ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि 11वीं अप्रैल महीने के पहले हफ्ते में किसानों के खाते में आ जानी चाहिए। पहले अपना स्टेटस चेक करे लें।

ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

- पहले पीएम किसान (PM Kisan) की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।


- यहां आपको राइट साइड पर Farmers Corner का विकल्प मिलेगा

- यहां Beneficiary Status के ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां नया पेज खुल जाएगा।

- नए पेज पर आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनिए। इन तीन नंबरों के जरिए आप चेक कर सकते हैं कि आपके अकाउंट में पैसे आये या नहीं।

- आपने जिस विकल्प का चुनाव किया है, उसका नंबर भरिए। इसके बाद Get Data पर क्लिक करें।

- यहां क्लिक करने के बाद आपको सभी ट्रांजेक्शन की जानकारी मिल जाएगी। यानी कौनसी किश्त कब आपके खाते में आई और किस बैंक अकाउंट में क्रेडिट हुई।

- अपनी किस्त से जुड़ी सभी जानकारी आपको यहां मिल जाएगी।

- यदि आपको FTO is generated and Payment confirmation is pending लिखा हुआ दिख रहा है तो इसका मतलब मतलब है कि आपका अमाउंट प्रोसेस हो रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।