PM kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मोदी सरकार देश के किसानों के अकाउंट में सीधे 6,000 सालाना ट्रांसफर करती है। ये पैसे सरकार किसानों को तीन किश्तों में जारी करती है। हर एक किश्त में किसानों को 2,000 रुपये दिए जाते हैं। इसकी अगली किश्त अप्रैल में जारी की जाएगी। अगल किस्त का लाभ उठाने के लिए आपको फटाफट यह काम करना होगा।
पीएम किसान योजना 2021 में केंद्र सरकार ने बड़ा बदलाव किया था, जिसके हिसाब से अब 11वीं किश्त के लिए किसानों को e-KYC पूरा करना होगा। यानी अब 11वीं किस्त के लिए किसानों को कई नए नियम के साथ अप्लाई करना होगा।
पीएम किसान योजना के तहत किसानों को अगली किस्त यानी 11वीं किस्त का पैसा (11th Installment Money) तभी मिलेगा जब आप e-KYC पूरा कर लेंगे। बगैर e-KYC के आपकी किश्त अटक सकती है। घर बैठे आप e-KYC कर सकते हैं।
इसके लिए पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
यहां आपको फार्मर कॉर्नर (Farmers corner) पर सबसे पहले eKYC का लिंक दिखेगा, लिंक पर क्लिक करते ही आपसे आधार नंबर मांगा जाएगा।
यहां अपना आधार नंबर और इमेज कोड डालकर सर्च बटन पर क्लिक करें। इसके बाद मोबाइल नंबर दर्ज करें, यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि आपको वही नंबर दर्ज करना है जोकि आधार से लिंक हो।
इसके बाद OTP डालें। फिर इसके बाद आपका eKYC पूरा हो जाएगा। अगर e-KYC पूरा करने में आपको कोई समस्या आती है तो आधार सेवा केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम किसान योजना के लिए 11वीं किश्त अप्रैल महीने के पहले हफ्ते में किसानों के अकाउंट में ट्रांसफर की जा सकती है। लाभार्थी निर्धारित समय से पहले आपना नाम लिस्ट में जरूर चेक कर लें।