Get App

PM Kisan: अब इस डॉक्यूमेंट के बिना नहीं मिलेगी पीएम किसान की किस्त, मोदी सरकार ने बदल दिए हैं नियम

PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना को लेकर सरकार ने नियमों में बदलाव किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 17, 2022 पर 9:39 AM
PM Kisan: अब इस डॉक्यूमेंट के बिना नहीं मिलेगी पीएम किसान की किस्त, मोदी सरकार ने बदल दिए हैं नियम
PM Kisan: अब इस डॉक्यूमेंट के बिना नहीं मिलेगी पीएम किसान की किस्त, मोदी सरकार ने बदल दिए हैं नियम

PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना को लेकर सरकार ने नियमों में बदलाव किया है। PM Kisan के रजिस्ट्रेशन में हो रहे फर्जीवाड़े को रोकने के लिए अब राशन कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। राशन कार्ड का नंबर आने के बाद ही पति या पत्‍नी या उस परिवार के किसी एक सदस्‍य को पीएम किसान सम्‍मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना का लाभ मिल पाएगा। योजना के तहत अब नए पंजीकरण कराने पर राशन कार्ड नंबर देना अनिवार्य (Ration Card Mandatory) होगा। इसके अलावा दस्‍तावेज की सॉफ्ट कॉपी बनाकर पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।

अब देने होंगे ये डॉक्यूमेंट्स

अगर आप पीएम किसान योजना के तहत पहली बार रजिस्ट्रेशन कराते हैं तो आवेदक को राशन कार्ड का नंबर अपलोड करना होगा। इसके अलावा पीडीएफ भी अपलोड करना होगा। अब खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और घोषणापत्र की हार्डकॉपी जमा करने की अनिवार्यता खत्‍म कर दी गई है। अब डॉक्‍यूमेंट्स की पीडीएफ फाइल बनाकर पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इससे पीएम किसान योजना में होने वाला फर्जीवाड़ा कम हो जाएगा। साथ ही रजिस्ट्रेशन पहले से आसान होगा।

6000 रुपये सालाना किसानों को देती है सरकार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें