PM Kisan Samman Nidhi: देश के करोड़ों किसानों को मोदी सरकार ने दिवाली से पहले गिफ्ट दे दिया है। केंद्र सरकार ने 12वीं किश्त के 2000 रुपये किसान के अकाउंट में भेज दिए हैं। बता दें कि देश के करोड़ों किसान 12वीं किश्त का लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बताया जा रहा है कि योजना में गड़बड़ियों को रोकने के लिए मोदी सरकार ने e-KYC जरूरी कर दिया था। जिससे पैसे मिलने में किसानों को देर हुई थी। अगर आपके अकाउंट में अभी तक पैसे नहीं हैं तो आप इन उपायों का पालन कर सकते हैं।
अगर आप पीएम किसान योजना के योग्य लाभार्थी हैं। फिर भी आपके अकाउंट में 12वीं किश्त के पैसे नहीं आए तो बिल्कुल परेशान होने की जरूरत नही हैं। किश्त न आने पर या किसी तरह की मदद के लिए आप आधिकारिक ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं। पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर भी संपर्क कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप इस योजना के योग्य हैं तो अगली किश्त में 12वीं किश्त के पैसे जोड़कर भेजे जा सकते हैं। बता दें कि सरकार किसानों को सालाना 6000 रुपये मुहैया कराती है। इसे 3 किश्तों में ट्रांसफर किया जाता है। हर एक किश्त 2000 रुपये की होती है।
लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम
पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करें।
अब होम पेज पर राइट साइड में 'Farmers Corner' सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
फर्मर्स कॉर्नर सेक्शन में 'Beneficiary Status' विकल्प पर क्लिक करना है।
फिर पीएम किसान खाता संख्या या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प को सेलेक्ट करें।
डिटेल भरने के बाद 'Get Data' पर क्लिक करें।
अब आपको स्क्रीन पर अपना स्टेटस दिखाई दे जाएगा।
केंद्र सरकार 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच में पहली किश्त का पैसा ट्रांसफर करती है। वहीं, दूसरी किश्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में ट्रांसफर किया जाता है। इसके अलावा तीसरी किश्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच में ट्रांसफर की जाती है। सरकार की ओर से अब तक किसानों के अकाउंट में 12 किश्तों का पैसा ट्रांसफर किया जा चुका है।