Get App

PM Kisan Samman Nidhi: सरकार सख्त, ऐसे किसानों को वापस करने होंगे पीएम किसान के पैसे, जानिए क्यों

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान योजना के तहत जिन अपात्र किसानों ने किश्त के पैसे लिए थे। सरकार उनसे वापस ले रही है। सभी अपात्र किसानों को पैसे वापस करना होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 28, 2022 पर 2:16 PM
PM Kisan Samman Nidhi: सरकार सख्त, ऐसे किसानों को वापस करने होंगे पीएम किसान के पैसे, जानिए क्यों
कुछ लोग पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र न होते हुए गलत तरीके से फायदा उठा रहे हैं। ऐसे में अब उन्हें पैसे वापस करना पडेगा।

PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मोदी सरकार देश के किसानों के अकाउंट में सालाना 6,000 रुपये ट्रांसफर करती है। ये पैसे सरकार किसानों को 3 किश्तों में जारी करती है। हर एक किश्त में किसानों को 2,000 रुपये दिए जाते हैं। कुछ अपात्र किसानों ने भी कई किश्तों के पैसे हड़प लिये हैं। ऐसे में केंद्र सरकार ने सख्त रवैया अपनाना शुरू कर दिया है। सरकार ने अपात्र किसानों की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें अपात्र किसानों से पैसे वापस लिये जा रहे हैं।

कई ऐसे मामले सामने आए हैं। जिसमें अपात्र किसानों ने इस योजना का लाभ उठाया है। अब सरकार ऐसे अपात्र किसानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई में जुटी हुई है। नोटिस भेज कर उनसे रिकवरी की जा रही है। बता दें कि नोटिस भेजने की प्रक्रिया काफी पहले से चल रही है।

जानिए कैसे चेक करें पैसे वापस करना है या नहीं

सबसे पहले आपको पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें