EPFO: नौकरीपेशा लोग काफी उत्सुक हैं क्योंकि केंद्र की मोदी सरकार जल्द उनके पीएफ (Provident Fund - PF) खाते में ब्याज का पैसा ट्रांसफर करने वाली है। इससे करीब 6 करोड़ से अधिक लोगों को फायदा मिलेगा। केंद्र सरकार पहले ही पीएफ पर 8.1 फीसदी ब्याज (PF Interest) की घोषणा कर चुकी है।अभी तक EPFO की तरफ से कोई जानकारी नहीं आई है कि ब्याज कब ट्रांसफर किया जाएगा।
