मजदूरों के लिए बड़े काम की है PM श्रम योगी मानधान स्कीम, बुढ़ापे में हर महीने मिलते हैं 3 हजार

PM Shram Yogi Maandhan scheme: बुढ़ापे में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को आर्थिक सहायता देने के लिए सरकार एक ऐसी योजना चला रही है जिसमें हर महीने पेंशन मिलती है। इस योजना का नाम श्रम योगी मानधन योजना है

अपडेटेड Jan 29, 2023 पर 10:43 PM
PM Shram Yogi Maandhan scheme: बुढ़ापे में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को आर्थिक सहायता देने के लिए सरकार एक ऐसी योजना चला रही है जिसमें हर महीने पेंशन मिलती है

PM Shram Yogi Maandhan scheme: भारत में दिहाड़ी मजदूरों या फिर कामगार श्रमिकों की काफी बड़ी तादाद है। ऐसे में बुढ़ापे के समय इनको रोजाना कमाई करने में काफी दिक्कत होती है। क्योंकि बुढ़ापे के समय ऐसे लोगों को काम मिलना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में उनके सामने रोजी रोटी और कमाने खाने की काफी समस्या खड़ी हो जाती है। बता दें कि ऐसे लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सहायता देने के लिए सरकार एक ऐसी योजना चला रही है जिसमें हर महीने पेंशन मिलती है। इस योजना का नाम श्रम योगी मानधन योजना है।

क्या है श्रम योगी मानधन योजना

बुढ़ापे में श्रमिकों को पेंशन सुविधा का फायदा देने के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन (PM Shram Yogi Maandhan) नाम की योजना चला रही है। pmmodiyojana.in वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार की इस योजना में 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन का फायदा दिया जाता है। इस सरकारी योजना में उन सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को, बुढ़ापे में पेंशन दी जाती है जिनके एक महीने की कमाई 15 हजार रुपये या इससे कम है।

SBI ने किया होम लोन ऑफर का ऐलान, बेहतर क्रेडिट स्कोर पर मिलेगी 30-40 बेसिस प्वाइंट की छूट


किसे दिया जाएगा इस योजना का फायदा

PM Shram Yogi Maandhan स्कीम का फायदा असंगठित क्षेत्रों के श्रमिक जैसे कि, ड्राइवर, रिक्शा चालक, मोची, दर्जी, मजदूर, घरों में काम करने वाले, भट्टा श्रमिक जैसे श्रमिकों को दिया जाता है. असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को इस योजना का फायदा उठाने के लिए इसमें रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इस सरकारी योजना में कोई भी असंगठित क्षेत्र का मजदूर जिसकी महीने भर की इनकम 15 हजार रुपये या इससे कम है और जिनकी उम्र 18-60 साल के बीच है वे अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। बता दें कि कोई भी आयकर दाता इस योजना का लाभ नही ले सकता है। साथ ही इसमें आवेदन करने के लिए आपके पास मोबाइल नंबर, आधार नंबर और बैंक खाते का होना जरूरी है। इसके अलावा EPFO, NPS और ESIC के तहत कवर होने वाले भी इसमें आवेदन नहीं कर सकते हैं।

ऐसे कर पाऐंगे अप्लाई

स्टेप 1- इस सरकारी योजना में अप्लाई करने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट www.maandhan.in पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर आपको क्लिक हियर टू अप्लाई नाउ के विकल्प पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा।

स्टेप 2- दूसरे स्टेप में आपको इस पेज पर सेल्फ इनरोलमेंट के विकल्प पर क्लिक करना होगा। फिर पेज पर आपको अपना मोबाइल नंबर इंटर करना होगा। इसके बाद आपको प्रोसीड पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3- तीसरे स्टेप में आपको अपना नाम, ईमेल आइडी और कैप्चा कोड को भरकर जनरेट OTP पर क्लिक करना होगा। OTP दर्ज करने के बाद आपको वेरिफिकेशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा। अब आपके सामने एक अप्लीकेशन फॉर्म खुल कर आएगा। आपको वह आवेदन फॉर्म भरकर सबमिट करना होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।