Post Office Scheme: अगर आप भी कम जोखिम वाले रिटर्न या निवेश विकल्प तलाश रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम आपके काम आ सकती है। पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाएं आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकती है। पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट (Post Office Recurring Deposit) में सबस कम जोखिम है और रिटर्न भी अच्छा मिलता है। इसकी सबसे अच्छी बात है कि यह स्कीम सरकार की गारंटी के साथ आती है, तो पैसा डूबने का कोई डर नहीं है।
पोस्ट ऑफिस RD डिपॉजिट अकाउंट सिर्फ 100 रुपये के छोटे से अमाउंट से भी निवेश शुरू कर सकते हैं। ये योजना सरकार की गारंटी योजना के साथ आती है। अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं है आप इसमें कितना भी पैसा डाल सकते हैं। रेकरिंग डिपोजिट (RD) 1 साल, 2 साल, 3 साल के लिए अपनी सुविधा के मुताबिक खोली जा सकती है। इसमें जमा पैसो पर ब्याज तिमाही लगाया जाता है। हर तिमाही के आखिर में आपके अकाउंट में जोड़ (कंपाउंड इंटरेस्ट के साथ) दिया जाता है।
रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम पर फिलहाल 5.8 परसेंट का ब्याज मिल रहा है। केंद्र सरकार अपनी सभी छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें हर तिमाही में तय करती है।
अगर आप हर महीने पोस्ट ऑफिस की RD स्कीम में 10 हजार रुपए 10 साल तक निवेश करते हैं, तो आपको 10 साल बाद 5.8 परसेंट की ब्याज दर पर 16 लाख रुपये से भी ज्यादा मिलेंगे। यानी अगर आप हर महीने 10000 रुपये डालते हैं और इस पर 5.8 फीसदी की दर से ब्याज मिलने पर 10 साल की मैच्योरिटी पर 16,28,963 रुपये मिलेंगे।