Post Office Scheme: काफी निवेशक कम रिटर्न वाले सुरक्षित निवेश योजनाओं को अधिक पसंद करते हैं क्योंकि इनमें जोखिम कम होता है। अगर आप भी कम जोखिम वाले रिटर्न या निवेश विकल्प तलाश रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम आपके काम आ सकती है। भारतीय डाक (Indian Post) द्वारा दी जाने वाली यह ग्राम सुरक्षा योजना एक ऐसा विकल्प है जिसमें कम जोखिम में अच्छा रिटर्न पा सकते हैं। ग्राम सुरक्षा योजना के तहत बोनस के साथ सुनिश्चित राशि या तो 80 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर या मृत्यु की स्थिति में उनके कानूनी उत्तराधिकारी नामित व्यक्ति को जो भी पहले मिल जाता है।
