Get App

Post Office Scheme: हर महीने चाहिए 2,500 रुपये इनकम? तो जमा करना होगा इतना पैसा, चेक करें डिटेल्स

भारत में ज्यादतर लोग ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं जहां जोखिम कम और रिटर्न ज्यादा मिले। अभी हाल में ही सरकार ने छोटी बचत योजनाओं के लिए ब्याज की घोषणा की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 05, 2022 पर 7:11 PM
Post Office Scheme: हर महीने चाहिए 2,500 रुपये इनकम? तो जमा करना होगा इतना पैसा, चेक करें डिटेल्स
पोस्ट ऑफिस की इस योजना में होगी हर महीने तय इनकम।

Post Office Monthly Income Scheme: पोस्ट ऑफिस (Post Office) योजनाएं देश में सैलरी क्लास के बीच काफी पसंद की जाने लगी है। भारत में ज्यादतर लोग ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं जहां जोखिम कम और रिटर्न ज्यादा मिले। अभी हाल में ही सरकार ने छोटी बचत योजनाओं के लिए ब्याज की घोषणा की है। इसमें पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS) भी शामिल है। सरकार ने इस योजना पर मिलने वाले ब्याज में कोई बदलाव नहीं किया है। इस पर अभी 6.6 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है। ये कई बैंक में FD पर मिल रहे ब्याजा से काफी अधिक है। पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम योजना में निवेशक को हर महीने मूलधन पर मिले ब्याज की एक तय रकम मिलती है। पोस्ट ऑफिस की स्कीम में किसी तरह का जोखिम नहीं होता। आइए जानते हैं इस स्कीम में कितना ब्याज मिलेगा।

इतना मिलता है ब्याज

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में 6.6 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है। अगर किसी निवेशक ने इसमें जॉइंट अकाउंट के जरिए 9 लाख रुपये का निवेश किया है तो सालाना 6.6 फीसदी की दर से 59,400 रुपए मिलेंगे। इस लिहाज से आपके ब्याज की मंथली रकम 4,950 रुपए होती है। इसे आप हर महीने ले सकते है। ये सिर्फ ब्याज की राशि है आपका मूलधन वैसे का वैसा ही रहेगा।

Post Office MIS Monthly -ब्याज का कैलकुलेशन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें