निफ्टी, बैंक निफ्टी में कॉल राइटर्स कहां तलाश रहे हैं सहारा, जानें मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा के दमदार कॉल्स

बैंक निफ्टी में आज 34000 से 34300 के लेवल्स पर पुट राइटर्स हावी नजर आ रहे हैं

अपडेटेड Jul 05, 2022 पर 2:00 PM
Story continues below Advertisement
मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा ने निफ्टी में बाय ऑन डिप्स की रणनीति अपनाने की सलाह दी

बाजार में दूसरे दिन भी खरीदारी का मूड है। निफ्टी 10 जून के बाद एक बार फिर 16000 के पार निकल गया है। बैक निफ्टी में लगातार मजबूती कायम है। निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों में कॉल राइटर्स बैक फुट पर चले गए हैं। निफ्टी में 16000 पर पुट राइटिंग नजर आने लगी है। कॉल राइटर्स 16300 पर सहारा तलाश रहे हैं। वहीं बैंक निफ्टी में भी पुट राइटर्स का दबदबा है। आज 34000 से 34300 पर पुट राइटर्स हावी नजर आ रहे हैं। कॉल राइटर्स 35000 पर खिसक गए हैं

ऐसे में हम ऑप्शंस के आंकड़ों के जरिये ये समझने की कोशिश करेंगे की राइटर्स इस हफ्ते के लिए कौन सी रेंज देख रहे हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज की हमारे एक्सपर्ट मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा हैं। शिवांगी ने अपनी कॉल्स के साथ सस्ता ऑप्शन भी बताया।

NIFTY की रेंज


आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 15300, 15400 और 15500 के लेवल पर एक्टिव नजर आये

आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 15200, 15100 और 15000 के लेवल पर एक्टिव नजर आये

NIFTY BANK की रेंज

आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 32800, 32900 और 33000 के लेवल पर एक्टिव नजर आये

Breaking: 12-15% एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल पर नहीं लगेगी एक्साइज ड्यूटी, वित्त मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन

आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 32000, 32100 और 32200 के लेवल पर एक्टिव नजर आये

मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा की बाजार पर राय

शिवांगी सरडा ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि निफ्टी में आज अच्छी गैप अप ओपनिंग दिख रही है। इसके अलावा निफ्टी में पिछले दो-तीन दिनों की तेजी थी उसे भी आज ये होल्ड करता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरी तरफ इंडिया विक्स के कूल ऑफ होने से इसमें बुलिश मूवमेंट के संकेत भी बनते हुए दिखाई दे रहे हैं।

शिवांगी ने आगे कहा कि इसमें गिरावट आने पर खरीदारी करने की सलाह होगी। इसमें 15888 पर स्टॉपलॉस लगाते हुए लॉन्ग पोजीशन बनाई जा सकती है। इसमें 16000 के ऊपर के स्तर भी देखने को मिल सकते हैं।

बैंक निफ्टी पर राय देते हुए शिवांगी ने कहा कि पिछले 4 दिनों से बैंक निफ्टी ब्रॉडर मार्केट में आउटपरफॉर्म कर रहा है। इसमें शामिल कई हैवीवेट बैंकिंग स्टॉक्स पर अच्छा परफॉर्म करते हुए ऊपर की ओर बढ़ रहे हैं। लिहाजा इसमें लॉन्ग पोजीशन बना सकते हैं। बैंक निफ्टी में 34750 के स्तर देखने को मिल सकते हैं। इसमें 34000 के स्तर पर स्टॉलॉस लगाना चाहिए।

मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा के दमदार कॉल्स

ICICI Bank July Fut : खरीदें-731 रुपये, लक्ष्य-760 रुपये, स्टॉपलॉस-715 रुपये

Indian Hotels July Fut : खरीदें-237 रुपये, लक्ष्य-245 रुपये, स्टॉपलॉस-230 रुपये

जून तिमाही में यस बैंक की लोन ग्रोथ में हुआ इजाफा, बैंक के शेयरों में आज दिखा उछाल

शिवांगी सरडा का आज सुझाया हुआ कमाई का सस्ता ऑप्शनः Bajaj Finance

शिवांगी सरडा ने कहा कि बैंकिंग स्टॉक और एनबीएफसी के शेयरों में चमक दिखने की वजह से वे आज बजाज फाइनेंस के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन चुना है। उन्होंने कहा कि बजाज फाइनेंस की जुलाई की सीरीज की 5800 के स्ट्राइक वाली कॉल में दांव लगान में समझदारी होगी। इसकी ये कॉल 178 के स्तर पर खरीद सकते हैं। इसमें 250 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 130 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

(डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।