प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज बैंकों में शुमार यस बैंक (Yes Bank) के शेयरों में आज मजबूती देखने को मिली। जून को समाप्त तिमाही में बैंक द्वारा उधार बांटने में मजबूत वृद्धि नजर आई थी। इस रिपोर्ट के बाद आज 5 जुलाई को यस बैंक के शेयरों में तेजी नजर आई।
प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज बैंकों में शुमार यस बैंक (Yes Bank) के शेयरों में आज मजबूती देखने को मिली। जून को समाप्त तिमाही में बैंक द्वारा उधार बांटने में मजबूत वृद्धि नजर आई थी। इस रिपोर्ट के बाद आज 5 जुलाई को यस बैंक के शेयरों में तेजी नजर आई।
भारतीय स्टेट बैंक की सहायक कंपनी की लोन बुक जून को समाप्त तिमाही में सालाना आधार पर 14 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 3.1 प्रतिशत बढ़कर 1.9 लाख करोड़ रुपये हो गई। इससे पता चलता है कि अर्थव्यवस्था में लोन की मजबूत मांग है।
इसके अलावा बैंक ने बताया कि उसकी जमा राशि साल-दर-साल 18.3 प्रतिशत बढ़कर 1.93 लाख करोड़ रुपये हो गई। हालांकि इसमें तिमाही आधार पर 2 प्रतिशत की गिरावट आई है।
अपने पूंजी आधार को और मजबूत करने के लिए बैंक में ब्रुकफील्ड (Brookfield) और ब्लैकरॉक (BlackRock) जैसे रणनीतिक निवेशकों के संभावित रूप से शामिल होने की रिपोर्ट के बावजूद 2022 में अब तक यस बैंक के शेयरों ने निफ्टी बैंक इंडेक्स पर अंडरपरफॉर्म किया है।
यस बैंक के शेयर 2022 में अब तक 5 प्रतिशत से ज्यादा गिर चुके हैं। जबकि निफ्टी बैंक इंडेक्स ने 3.5 प्रतिशत का नेगेटिव रिटर्न दिया है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) में सुबह 10:32 बजे यस बैंक के शेयर 1.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 12.80 रुपये पर कारोबार करते हुए नजर आये।
इससे पहले यस बैंक ने अपने MCLR रेट में बढ़ोतरी की थी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा अपने रेपो रेट को बढ़ाकर 4.90 प्रतिशत करने के लगभग एक महीने बाद यस बैंक ने अपने MCLR रेट में बढ़ोतरी की है। यह बढ़े रेट 1 जुलाई से लागू हो चुके हैं।
इस बढ़ोतरी का मतलब यह है कि यस बैंक के नए और पुराने कर्जदारों की ब्याज दरों में बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा होम लोन, व्हीकल लोन और मार्जिनल कास्ट से संबंधित किसी दूसरे लोन के EMI में भी बढ़ोतरी होगी।
MCLR में यह बढ़ोतरी आरबीआई द्वारा रेपो रेट बढ़ाने का सीधा असर है। रेपो रेट में किसी बढ़ोतरी के बैंकों के मार्जिनल कास्ट में बढ़ोतरी होती है इसलिए बैंक ने MCLR में बढ़ोत्तरी की है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।