NHPC Q4 Profit: एनएचपीसी का प्रॉफिट 69 फीसदी उछला, डिविडेंड का ऐलान

एनएचपीसी ने 15 मई को शेयर बाजार बंद होने के बाद नतीजों का ऐलान किया। मार्च तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट साल दर साल आधार पर 68.5 फीसदी बढ़कर 1,549 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का प्रॉफिट 919.6 करोड़ रुपये था

अपडेटेड May 16, 2026 पर 1:42 PM
Story continues below Advertisement
15 मई को कंपनी का शेयर 2.01 फीसदी गिरकर 76.87 रुपये पर बंद हुआ।

एनएचपीसी ने मार्च तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट इस दौरान साल दर साल आधार पर 68.5 फीसदी बढ़कर 1,549 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का प्रॉफिट 919.6 करोड़ रुपये था। इस दौरान ऑपरेशंस से कंपनी का रेवेन्यू साल दर साल आधार पर 20 फीसदी बढ़कर 2,816 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने शेयर बाजार बंद होने के बाद नतीजों का ऐलान किया। 18 मई को शेयर बाजार खुलने पर कंपनी के शेयरों पर नतीजों का असर दिखेगा।

EBITDA मार्जिन में आई कमी

NHPC के EBITDA में मार्च तिमाही में हल्की गिरावट दिखी। यह 0.7 फीसदी गिरकर 1,196 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 1,205 करोड़ रुपये था। EBITDA मार्जिन भी एक साल पहले के 51.3 फीसदी से घटकर 42.5 फीसदी पर आ गया। कंपनी के बोर्ड ने प्रति शेयर 0.21 रुपये डिविडेंड का ऐलान किया है। इससे पहले कंपनी ने इस साल फरवरी में प्रति शेयर 1.40 रुपये अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया था।


बीते एक साल में शेयर 14 फीसदी गिरा

कंपनी ने कहा है कि मिनिस्ट्री ऑफ पावर ने दिवाकर नाथ मिश्रा को कंपनी के बोर्ड में सरकार का नॉमिनी डायरेक्टर नियुक्त किया है। वह मिनिस्ट्री ऑफ पावर में अतिरिक्त सचिव (हाइड्रो) हैं। यह नियुक्त 14 मई, 2026 से प्रभावी है। 15 मई को कंपनी का शेयर 2.01 फीसदी गिरकर 76.87 रुपये पर बंद हुआ। बीते एक साल में कंपनी का शेयर 14 फीसदी से ज्यादा गिरा है। एनएचपीसी सरकार की बिजली उत्पादक कंपनी है।

यह भी पढ़ें: Voltas के शेयर के लिए एमके ग्लोबल फाइनेंशियल ने टारगेट प्राइस घटाया, फिर भी 22% उछाल की गुंजाइश बरकरार

15 मई को शेयर बाजारों में आई गिरावट

15 मई को शेयर बाजार में गिरावट दिखी। पूरे दिन उतार-चढ़ाव के बाद बाजार के प्रमुख सूचकांक लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी 0.19 फीसदी यानी 46 अंक गिरकर 23,643 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 0.21 फीसदी यानी 160 अंक की गिरावट के साथ 75,237 पर क्लोज हुआ। बैंक निफ्टी में भी 0.77 फीसदी गिरावट आई।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।