Stocks to Watch: Nifty-Bank Nifty की एक्सपायरी; Vermora की लिस्टिंग और IRFC-Airtel समेत 24 स्टॉक्स फोकस में

Stocks to Watch: एक्सपायरीज की बाढ़ में आज घरेलू स्टॉक मार्केट में गिफ्ट निफ्टी से कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में आज वरमोरा (Vermora) समेत तीन स्टॉक्स की लिस्टिंग के साथ-साथ आईआरएफसी (IRFC), वोडा आइडिया (Voda Idea) और एयरटेल (Airtel) समेत कुछ शेयरों में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Sep 29, 2026 पर 8:51 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले 28 सितंबर को सेंसेक्स (Sensex) 1124.02 प्वाइंट्स यानी 1.52% की गिरावट के साथ 72,771.72 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 360.25 प्वाइंट्स यानी 1.56% की फिसलन के साथ 22,780.25 पर बंद हुआ था। (File Photo- Pexels)

Stocks to Watch: एशियाई बाजारों से कमजोर रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में भी लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 22.50 प्वाइंट्स यानी 0.10% की गिरावट के साथ 22,802.00 पर है। चूंकि आज निफ्टी और बैंक निफ्टी समेत एनएसई के अन्य इंडेक्सेज के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की मंथली एक्सपायरी है और साथ ही एनएसई पर स्टॉक्स के भी F&O की मंथली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज हलचल दिख सकती है।

एक कारोबारी दिन पहले 28 सितंबर को सेंसेक्स (Sensex) 1124.02 प्वाइंट्स यानी 1.52% की गिरावट के साथ 72,771.72 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 360.25 प्वाइंट्स यानी 1.56% की फिसलन के साथ 22,780.25 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: आज इन स्टॉक्स पर फोकस

Rays of Belief Q1 (Consolidated YoY)


जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर रेज ऑफ बिलीफ ₹5 लाख के घाटे से ₹2.8 करोड़ के कंसालिडेटेड प्रॉफिट में पहुंच गई तो इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी 136.4% की रफ्तार से बढ़कर ₹25.3 करोड़ पर पहुंच गया।

Prasol Chemicals Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर प्रसोल इंजीनियरिंग का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 150.7% बढ़कर ₹61 करोड़ और रेवेन्यू 35.7% उछलकर ₹433.6 करोड़ पर पहुंच गया।

Reliance, Airtel, Vodafone Idea

रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी रिलायंस जियो ने अगस्त महीने में मासिक आधार पर 24.46 लाख सब्सक्राइबर्स की तुलना में 24.01 लाख सब्सक्राइबर्स जोड़े तो भारती एयरटेल ने 26.88 लाख सब्सक्राइबर्स की तुलना में 21.1 लाख और वोडा आइडिया ने 2.40 लाख की तुलना में 5.06 लाख।

Honasa Consumer

सीएनबीसी-टीवी18 को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक पीक XV पार्टनर्स इंवेस्टमेंट्स VI, सिकोईया कैपिटल ग्लोबल ग्रोथ फंड III, और रेडवुड ट्रस्ट मिलकर होनासा कंज्यूमर में 2.73% हिस्सेदारी बेच सकते हैं। इस ऑफर का साइज ₹400 करोड़ और फ्लोर प्राइस प्रति शेयर ₹450 तय किया गया है।

Cube Highways Trust

सीएनबीसी-टीवी18 को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक सेवंटी सेकंड इंवेस्टमेंट कंपनी एलएलसी-एफडीआई क्यूब हाईवेज ट्रस्ट के 4.50 करोड़ यूनिट (3.50% हिस्सेदारी) बेच सकती है। ₹688.1 करोड़ के इस इश्यू के लिए फ्लोर प्राइस प्रति शेयर ₹153 तय किया गया है।

HCL Technologies

एचसीएल टेक के सॉफ्टवेयर बिजनेस डिवीजन एचसीएल सॉफ्टवेयर ने अपनी एंटरप्राइज एजेंटिक ऑटोमेशन क्षमताओं को मजबूत करने के लिए क्रोएशिया की कंपनी Robotiq.ai को खरीद रही है जोकि एंटरप्राइज रोबोटिक प्रोसेस ऑटोमेशन प्लेटफॉर्म मुहैया कराती है। इस अधिग्रहण के नवंबर 2026 में पूरा होने की उम्मीद है।

ITC

आईटीसी ने अतिरिक्त 13,445 इक्विटी शेयर खरीदकर स्प्राउटलाइफ फूड्स (Sproutlife Foods) में 100% इक्विटी हिस्सेदारी का अधिग्रहण ₹645 करोड़ में पूरा कर लिया है।

Ellenbarrie Industrial Gases

एलेनबैरी को भेल (BHEL) से ₹481 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह कॉन्ट्रैक्ट ओडिशा में भेल के कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट (2,000 TPD) प्रोजेक्ट के लिए 1,200 TPD क्रायोजेनिक एयर सेपरेशन यूनिट (ASU) के डिजाइन, इंजीनियरिंग, सप्लाई, इरेक्शन, टेस्टिंग, प्री-कमीशनिंग, कमीशनिंग, ट्रायल रन, ऑपरेशन, ऑपरेटर ट्रेनिंग, परफॉर्मेंस गारंटी, स्पेयर पार्ट्स की सप्लाई और हैंडओवर के लिए टर्न्की आधार पर है।

Zydus Lifesciences

अमेरिकी दवा नियामक एफडीए ने 21 से 28 सितंबर, 2026 के बीच अहमदाबाद के SEZ II में जाइडस लाइफसाइंसेज के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का cGMP इंस्पेक्शन किया और एक ऑब्जर्वेशन के साथ इसे पूरा किया।

NCC

एनसीसी को आंध्र प्रदेश सरकार के रूरल वाटर सप्लाई एंड सैनिटेशन डिपार्टमेंट से ₹1,076.71 करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए LoA (लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस) मिला है। यह प्रोजेक्ट अनाकापल्ली जिले के अनाकापल्ली हिस्से में येलेरू जलाशय पर मल्टी विलेज स्कीम के तहत पीने के पानी की सप्लाई देने के लिए है।

Vikram Solar

विक्रम सोलर को महाराष्ट्र में कई जगहों पर विकसित किए जा रहे डिसेंट्रलाइज्ड सोलर प्रोजेक्ट्स के पोर्टफोलियो के लिए एक जाने-माने EPC प्लेयर से 400 MW मॉड्यूल सप्लाई का ऑर्डर मिला है।

Pidilite Industries

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज ने भारतीय बाजार में एडवांस्ड दक्षिण कोरियाई बॉन्डिंग टेक्नोलॉजी लाने के लिए हाई-परफॉर्मेंस फुटवियर एडहेसिव की ग्लोबल लीडर Hwaseung Chemical के साथ एक स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की है।

Allcargo Logistics

केतन कुलकर्णी ने ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स के एमडी और सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है, जो 31 दिसंबर, 2026 से लागू होगा। वह 1 जनवरी, 2027 से ऑलकार्गो ग्रुप में चीफ ग्रोथ ऑफिसर की नई भूमिका संभालेंगे।

Indian Railway Finance Corporation (IRFC)

आईआरएफसी ने ने झारखंड और पश्चिम बंगाल में रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स को फाइनेंस करने के लिए दामोदर वैली कॉरपोरेशन (DVC) के साथ ₹4,200 करोड़ का टर्म लोन एग्रीमेंट किया है।

Landmark Cars

लैंडमार्क कार्स नोएडा में एक BYD फैसिलिटी और पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ईएम बाईपास पर महिंद्रा एंड महिंद्रा का शोरूम खोल रही है।

Clean Max Enviro Energy Solutions

ऑगमेंट इंडिया I होल्डिंग्स ने क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस के 8.69 लाख शेयर ₹1,288.40 के भाव पर ₹111.98 करोड़ में और 76.33 लाख शेयर ₹1,289.01 के भाव पर ₹983.95 करोड़ में बेच दिए। कुल मिलाकर 7.25% हिस्सेदारी ₹1,095.93 करोड़ में बिकी। कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार जून 2026 तक क्लीन मैक्स में ऑगमेंट इंडिया की 9.5% हिस्सेदारी थी। ऑगमेंट इंडिया ने जो 85.02 लाख शेयर बेचे हैं, उसमें से 26.21 लाख शेयर HSBC इंडिया, ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी और गोल्डमैन सैक्स ने खरीदे। HSBC इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर इक्विटी मदर फंड ने 7.88 लाख शेयर ₹101.5 करोड़ में, ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने 11.15 लाख शेयर ₹143.7 करोड़ में प्रति शेयर ₹1,288.40 के भाव पर खरीदे तो गोल्डमैन सैक्स इन्वेस्टमेंट्स मॉरीशस I ने 7.18 लाख शेयर ₹92.62 करोड़ में प्रति शेयर ₹1,289.04 के भाव पर खरीदे।

Electrosteel Castings

मॉरीशस की बेलग्रेव इन्वेस्टमेंट फंड ने इलेक्ट्रोस्टील कास्टिंग्स के 1.87 करोड़ शेयर ₹71.28 के भाव और 1.01 करोड़ शेयर ₹72.33 के भाव पर बेच दिए। कुल मिलाकर बेलग्रेव ने 4.67% हिस्सेदारी ₹207.14 करोड़ में बेची। इसमें से 3.03% होल्डिंग ₹133.73 करोड़ में प्रमोटर्स ने खरीदी। आशा केजरीवाल ने ₹71.30 के भाव पर 55.94 लाख शेयर, विलकॉक्स मर्चेंट्स ने ₹71.40 के भाव पर 48.25 लाख शेयर और मयंक केजरीवाल ने ₹71.20 के भाव पर 83.42 लाख शेयर खरीदे। जून 2026 तक कंपनी में बेलग्रेव की 5.54 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

Bliss GVS Pharma

स्पेशियलिटी केमिकल बनाने वाली अनुपम रसायन इंडिया ने प्रति शेयर ₹723.29 के भाव पर ₹162.74 करोड़ में फार्मा कंपनी ब्लिस GVS फार्मा के 22.5 लाख शेयर (2.12% हिस्सेदारी) खरीदे।

Paisalo Digital

ऑक्टास्पेस रियलकॉन ने प्रति शेयर ₹82.30 के भाव पर NBFC पैसालो डिजिटल में ₹53.76 करोड़ में अतिरिक्त 0.71% हिस्सेदारी यानी 65.32 लाख शेयर खरीद लिए। इससे पहले जून 2026 तक पैसालो डिजिटल में ऑक्टास्पेस रियलकॉन की हिस्सेदारी 2.33% थी।

Varmora Granito

वरमोरा ग्रेनिटो के शेयर आज बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे।

Anand Seamless, Himalaya Nutravedics India

आनंद सीमलेस और हिमालय न्यूट्रावेदिक्स इंडिया के शेयर आज बीएसई एसएमई पर लिस्ट होंगे।

Stocks to Watch: इन पर भी रहेगी नजर

आज इन कंपनियों के आएंगे रिजल्ट: अंसल प्रॉपर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर, मैसूर पेपर मिल्स, पण्यम सीमेंट्स एंड मिनरल इंडस्ट्रीज, विपुल

एक्स-डिविडेंड: लियो ड्राईफ्रूट्स एंड स्पाइसेज ट्रेडिंग

F&O बैन: एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, SAIL

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।