Market cues :भारी बिकवाली के बाद निफ्टी में आ सकता है उछाल, लेकिन इसके टिके रहने की संभावना कम

Nifty Trade setup : कल की भारी बिकवाली के बाद आज इंडेक्स में रिकवरी दिख सकती है,हालांकि इसके टिके रहने की संभावना कम है। अगर निफ्टी 22,700 के नीचे जाता है तो गिरावट बढ़ सकती है और इसके लिए अगला अहम सपोर्ट लेवल 22,500 हो सकता है

अपडेटेड Sep 29, 2026 पर 8:36 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trade Setup : बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 28 सितंबर को गिरकर 0.71 हो गया,जबकि पिछले सेशन में यह 0.97 था। पिछले सेशन में गिरावट के बाद,मार्केट में डर का पैमाना माने जाने वाले इंडिया VIX में 12.15% की तेजी आई और यह 13.63 पर पहुंच गया

Trade setup for today : कल निफ्टी बेयर ट्रैप में फंसा रहा। 28 सितंबर को इसमें 1.5% से ज़्यादा की गिरावट आई और इसने 29 सितंबर को मंथली डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी से पहले सावधानी बरतने का संकेत दिया। टेक्निकल स्ट्रक्चर में आई तेज गिरावट,US बॉन्ड यील्ड का 19 साल के नए हाई पर पहुंचना और VIX का दो महीने के हाई पर पहुंचना,इन सभी ने बाज़ार में मंदी के माहौल को और बढ़ा दिया। भारी बिकवाली के बाद इंडेक्स में उछाल आ सकता है,लेकिन इसके टिके रहने की संभावना कम है। अगर निफ्टी 22,700 के नीचे जाता है,तो गिरावट की स्थिति में अगला अहम लेवल 22,500 होगा। हालांकि,अगर यह लगातार 22,800 के ऊपर बना रहता है तो इंडेक्स 23,000 की ओर बढ़ सकता है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

निफ्टी (22,780) के लिए अहम लेवल


पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 22,996, 23,071 और 23,192

पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 22,753, 22,678 और 22,556

निफ्टी स्पेशल फॉर्मेशन

निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक लंबी लाल कैंडल बनाई,जिसमें 'लोअर हाई-लोअर लो' का पैटर्न जारी रहा। यह बढ़ते हुए बेयरिश दबाव का संकेत है। सभी अहम मूविंग एवरेज नीचे की ओर झुके हुए थे,जबकि RSI गिरकर 27.69 पर आ गया और ओवरसोल्ड जोन में बेयरिश क्रॉसओवर देखा गया। MACD सिग्नल लाइन के नीचे बना रहा और हिस्टोग्राम पर गहरे लाल रंग का बार दिखाई दिया। ये सभी इंडिकेटर बताते हैं कि मंदी का रुझान(बेयरिश मोमेंटम) मजबूत बना हुआ है और इंडेक्स पर निकट भविष्य में दबाव बने रहने की संभावना है।

बैंक निफ्टी (54,472) के लिए अहम लेवल

पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 55,130, 55,355 और 55,719

पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 54,403, 54,178 और 53,814

फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर रेजिस्टेंस: 55,897, 57,285

फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर सपोर्ट: 54,333, 53,300

बैंक निफ्टी स्पेशल फॉर्मेशन

बैंक निफ्टी ने भी डेली टाइमफ्रेम पर एक लंबी बेयरिश कैंडल बनाई,जो बढ़ते सेलिंग प्रेशर को दिखाती है। इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज के नीचे बना रहा,जिसमें शॉर्ट और मीडियम-टर्म मूविंग एवरेज नीचे की ओर जा रहे थे। इंडेक्स अप्रैल के निचले स्तर से जून के ऊंचे स्तर तक की रैली के 50 प्रतिशत फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट लेवल के करीब पहुंच गया। RSI गिरकर 30.24 पर आ गया और अपनी सिग्नल लाइन के नीचे बना रहा। MACD रेफरेंस लाइन के नीचे रहा,जबकि रेड हिस्टोग्राम बार लगातार तीसरे दिन बढ़ा। ये सभी इंडिकेटर बताते हैं कि इंडेक्स पर निकट भविष्य में दबाव बना रह सकता है।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

28 सितंबर को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने लगातार तीसरे सेशन में भी बिकवाली जारी रखी और 5,300 करोड़ रुपये से ज़्यादा के शेयर बेचे। वहीं,घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने बाजार को सहारा देना जारी रखा और इस सेशन के दौरान लगभग 5,189 करोड़ रुपये की खरीदारी के साथ वे नेट बायर बने रहे।

इंडिया VIX

पिछले सेशन में गिरावट के बाद,मार्केट में डर का पैमाना माने जाने वाले इंडिया VIX में 12.15% की तेजी आई और यह 13.63 पर पहुंच गया,जो 24 जुलाई के बाद इसका सबसे हाई क्लोजिंग लेवल है। इसमें हुई जबरदस्त बढ़ोतरी से पता चलता है कि तेजी की उम्मीद करने वाले निवेशकों (बुल्स) में बेचैनी और सावधानी बढ़ रही है। अगर यह 14 के लेवल से ऊपर बना रहता है तो मार्केट में गिरावट का जोखिम और बढ़ सकता है।

पुट कॉल रेशियो

बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 28 सितंबर को गिरकर 0.71 हो गया,जबकि पिछले सेशन में यह 0.97 था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: LIC हाउसिंग फाइनेंस, SAIL

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कायन्स टेक्नोलॉजी इंडिया, मणप्पुरम फाइनेंस

 

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।