Investment Mantar : इस रैली में कमजोर शेयरों से निकलें, उन स्टॉक्स पर फोकस करें जो सिर्फ तेल की वजह से गिरे थे

Investment Mantar :अनुज सिंघल ने कहा कि ट्रंप की हार का ग्लोबल जश्न मनाया जा रहा है। सबसे ज्यादा जश्न हमारा बाजार मना रहा है, क्योंकि कच्चा तेल गिरकर $94 पर आ गया है। CNBC-आवाज़ पर लगातार लॉन्ग रहने की सलाह रही है। बैंक निफ्टी में गैप अप के बाद भी 1000 प्वाइंट की और रैली दिखी है। बैंक और IT दोनों चले हैं। ऑटो और FMCG भी चले हैं

अपडेटेड Nov 05, 2026 पर 3:24 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Investment Mantar :अब हमें FII बिकवाली और कच्चा तेल ठीक होते दिख रहे हैं। अर्निंग ग्रोथ अब यहां से सबसे बड़ा फैक्टर होगा। अगर अर्निंगग्रोथ नहीं लौटी तभी रैली फेल होगी

Investment Mantar : बाजार में ट्रंप की हार का बड़ा सेलिब्रेशन देखने को मिल रहा है। निफ्टी करीब 600 प्वाइंट उछलकर 24600 के तरफ जाता दिख रहा है। बैंक निफ्टी में 1900 प्वाइंट की बड़ी तेजी आई है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी जबरदस्त रौनक है। कच्चा तेल 95 डॉलर के करीब है। डाओ फ्यूचर्स 200 प्वाइंट ऊपर है।

अशोक लेलैंड 11 फीसदी ऊपर है। इंडिगो, चोला, श्रीराम फाइनेंस में भी जोरदार उछाल है। मारुति और एशियन पेंट्स भी 4-6 परसेंट चले हैं। HDFC, ICICI एक्सिस और कोटक बैंक में भी तेजी है।

बाजार में चौतरफा तेजी का तड़का लगा है। AI ट्रेड रिवर्सल की उम्मीद में IT इंडेक्स करीब 3 परसेंट ऊपर हैं। ऑटो में भी जबरदस्त रफ्तार है। फाइनेंशियल और रियल्टी शेयरों में भी जोरदार तेजी नजर आ रही है।


बाजार: शानदार, जानदार दिन

बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि ट्रंप की हार का ग्लोबल जश्न मनाया जा रहा है। सबसे ज्यादा जश्न हमारा बाजार मना रहा है, क्योंकि कच्चा तेल गिरकर $94 पर आ गया है। CNBC-आवाज़ पर लगातार लॉन्ग रहने की सलाह रही है। बैंक निफ्टी में गैप अप के बाद भी 1000 प्वाइंट की और रैली दिखी है। बैंक और IT दोनों चले हैं। ऑटो और FMCG भी चले हैं। उम्मीद के मुताबिक, सबसे ज्यादा तेजी NBFC शेयरों में हुई है। NBFC शेयरों में ब्याज दर बढ़ने का सबसे ज्यादा डर था। अब बाजार को लग रहा है कि ब्याज दर बढ़ने का डर खत्म हो गया है।

बाजार: अब क्या?

अनुज सिंघल ने आगे कहा कि FIIs की खरीदारी अभी तो शुरू हुई है। ऐसे में गिरे हुए लार्ज कैप्स में तेजी की काफी गुंजाइश है। कोई नंबर ध्यान में न रखें। जैसे गिरता बाजार लेवल का नहीं था, वैसे ही चढ़ता बाजार लेवल नहीं देखेगा। 24,774 हमारा पहला टारगेट था,वो जल्दी हासिल होना चाहिए। उसके बाद 25,000-25,500 या ऑल टाइम हाई कहना मुश्किल है। अब लॉन्ग रहें और गिरावट में और खरीदारी करें। ब्याज दरों से प्रभावित होने वाले शेयर सबसे बेहतर हैं।

निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल के मुताबिक अब यहां सपोर्ट और रेजिस्टेंस की बात नहीं। अब ये बाजार लेवल का नहीं है। बाजार में कुछ ही दिन होते हैं जब इतना पैसा बनता है और ऐसे दिनों में हथौड़ा मारना जरूरी होता है। इसीलिए हमने कल महीने के अंत की कॉल्स कैरी करवाई थीं। साथ ही आक्रामक ट्रेडर्स के लिए आज की सेंसेक्स कॉल्स भी थी।

बैंक निफ्टी पर स्ट्रैटेजी

सुबह हमने 2000 प्वाइंट की रैली का नजरिया लिया था। 800-1000 प्वाइंट का गैप अप और 2000 प्वाइंट की रैली आई। वो नजरिया पूरा प्ले हो चुका है।

बाजार: क्या सीख मिली?

बाजार उन्हें रिवॉर्ड करता है जो बाजार का मैसेज समझते हैं। यही हमने इंडिगो पर रिजल्ट्स के बाद समझाया और कॉन्ट्रा लॉन्ग का नजरिया लिया था। हमने समझाया था कि तेल $115 पर है इसलिए शेयर 4650 रुपए पर है और अगर तेल $90 पर आया तो आपको फिर 6000 पर खरीदना होगा। वहां से पहले ही शेयर 500 रुपये चल चुका है। इसी लॉजिक के साथ मुथूट के बारे में हमने आपको समझाया। 2400 पर शॉर्ट कवर करें और कॉन्ट्रा लॉन्ग लेने का नजरिया था। वहां से पहले ही शेयल2700 तक आ चुका है। हमेशा ब्लू चिप शेयरों में ऐसे फैक्टर्स पर नजर रखें। अच्छे स्टॉक्स आपको ऐसे ही सस्ते मिलते हैं। अगर ट्रेडिंग में भी शॉर्ट में पैसा बने,उससे अच्छे स्टॉक्स में निवेश करें। इंडेक्स पर जरूरी नहीं है कि आप एकदम बॉटम पर लें। बॉटम पर न कोई ले पाया है और न ले पाएगा। 22,600 से हमने सिर्फ एकतरफा लॉन्ग का नजरिया रखा। पिछले कुछ दिनों से हमने सिर्फ कैरी करने का व्यू लिया।

अब हमें FII बिकवाली और कच्चा तेल ठीक होते दिख रहे हैं। अर्निंग ग्रोथ अब यहां से सबसे बड़ा फैक्टर होगा। अगर अर्निंगग्रोथ नहीं लौटी तभी रैली फेल होगी। वरना ठीक-ठाक संभावना है कि है कि एक बेस बन चुका है। अब यहां से बाजार का टेक्स्चर "गिरावट में खरीदारी” का है। लार्ज कैप में सबसे ज्यादा वैल्यू है इसीलिए लार्ज कैप ज्यादा चल रहे हैं। FII के पसंदीदा स्टॉक्स में शानदार तेजी है। HDFC Bank, ITC, ICICI बैंक में जबरदस्त रिकवरी आई है। मिड औऱ स्मॉल कैप्स में एकदम सतर्क रहना है। यहां से जरूरी नहीं है कि सभी स्टॉक्स चलें। कमजोर स्टॉक्स में इस रैली में EXIT करें और फोकस करें उन स्टॉक्स पर जो सिर्फ तेल की वजह से गिरे थे।

प्री-CAS स्ट्रैटेजी

नवंबर की मंथली कॉल्स कैरी करें, बैंक निफ्टी में आज बड़ा ब्रेकआउट है।

 

दिवाली पर दिग्गजों के समृद्धि मंत्र : सुनील सिंघानिया और विजय केडिया से जानिए संवत 2083 के लिए सबसे दमदार थीम

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।