Ventive Hospitality Share: कल मिलेगा पैसा लगाने का मौका, इस शेयर में दिख रहा 27% अपसाइड का मौका, Motilal Oswal बुलिश

Motilal Oswal ने Ventive Hospitality पर BUY रेटिंग दोहराते हुए 700 रुपये का टारगेट दिया है, जो 27 फीसदी अपसाइड दिखाता है। कंपनी महाराष्ट्र में देश का पहला Ritz-Carlton Reserve बना रही है।

अपडेटेड Nov 25, 2026 पर 5:51 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Motilal Oswal ने Ventive Hospitality पर BUY रेटिंग दोहराते हुए 700 रुपये का टारगेट दिया है

Ventive Hospitality Share: ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal ने Ventive Hospitality पर BUY रेटिंग दोहराई है और 700 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। 548.85 रुपये के CMP से ये 27 फीसदी ऊपर है। Blackstone की ओर से आयोजित एनालिस्ट मीट के बाद ब्रोकरेज ने बताया कि मैनेजमेंट ने देश के प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी बाजार में कंपनी की मजबूत पकड़ पर जोर दिया। कंपनी अपने प्रोजेक्ट्स, प्रमोटर ग्रुप के ROFO एसेट्स और थर्ड पार्टी अधिग्रहण, तीनों रास्तों से लग्जरी पोर्टफोलियो बढ़ाने पर फोकस कर रही है।

Motilal Oswal को कहां से दिख रही ग्रोथ

Motilal Oswal ने FY28E के SOTP वैल्यूएशन के आधार पर 700 रुपये का टारगेट तय किया है। ब्रोकरेज को FY26 से FY28 के बीच कंपनी के रेवेन्यू में 15 फीसदी, EBITDA में 14 फीसदी और एडजस्टेड PAT में 15 फीसदी CAGR की उम्मीद है। FY27 और FY28 के EBITDA अनुमानों में ब्रोकरेज ने ज्यादा बदलाव नहीं किया है।


ब्रोकरेज के मुताबिक कई शहरों में तेज विस्तार, इंफ्रास्ट्रक्चर से बढ़ती डिमांड और पुणे जैसे बाजारों में सीमित सप्लाई कंपनी की ग्रोथ के बड़े कारण होंगे। Soho House के जरिए मेंबरशिप वाले हॉस्पिटैलिटी कारोबार में कदम, ऊंचे किराये वाले मालदीव के होटल और 1500 से ज्यादा कमरों की पाइपलाइन भी ग्रोथ को सहारा देंगे।

सह्याद्रि हिल्स में देश का पहला Ritz-Carlton Reserve

Ventive महाराष्ट्र की सह्याद्रि हिल्स में 420 एकड़ से ज्यादा के एस्टेट पर देश का पहला Ritz-Carlton Reserve बना रही है। ये जगह मुंबई और पुणे से 2 से 3 घंटे की दूरी पर है।

ये प्रोजेक्ट अल्ट्रा लग्जरी सेगमेंट में होगा, जहां Aman, Cheval Blanc, Bulgari और One&Only जैसे ग्लोबल ब्रांड्स मौजूद हैं। पहले फेज में 80 कमरे होंगे और इसके FY29 में खुलने की उम्मीद है। प्रोजेक्ट के पूरी तरह जम जाने पर इससे 50 करोड़ रुपये का EBITDA आ सकता है, जो FY26 के EBITDA का 5 फीसदी है। यहां वेलनेस, लंबी और सेहतमंद जिंदगी से जुड़े अनुभव, फार्म टू टेबल खाना, खास एक्टिविटीज और ब्रांडेड लग्जरी रेजिडेंस पर फोकस रहेगा।

421 कमरों की पाइपलाइन, 1400 करोड़ का कैपेक्स

Ventive के पास छह बाजारों में 421 कमरों की पक्की डेवलपमेंट पाइपलाइन है। ये होटल बेंगलुरु, वाराणसी, महाराष्ट्र, गोवा, दिल्ली और श्रीलंका में बन रहे हैं और FY28 की पहली तिमाही से FY30-31 के बीच खुलने हैं। इनमें सह्याद्रि हिल्स का 80 कमरों वाला Ritz-Carlton Reserve, 161 कमरों वाला वाराणसी Marriott और श्रीलंका के पोट्टुविल में 73 कमरों वाला Ritz-Carlton Reserve शामिल हैं। इन पर करीब 1400 करोड़ रुपये का कैपेक्स लगेगा और इनसे करीब 250 करोड़ रुपये का EBITDA आने की उम्मीद है।

इसके अलावा कंपनी के पास नवी मुंबई और पुणे के चार Marriott होटलों के लिए ROFO यानी राइट ऑफ फर्स्ट ऑफर है। मतलब इन होटलों के बिकने पर पहला ऑफर Ventive को मिलेगा। इनमें 1114 कमरे हैं, जो वॉर्म शेल लीज स्ट्रक्चर में हैं और FY31 तक कंपनी के पोर्टफोलियो में जुड़ सकते हैं। थर्ड पार्टी अधिग्रहण से भी 300 से 400 कमरे जोड़ने की तैयारी है।

FY31 तक EBITDA दोगुना करने का लक्ष्य

मैनेजमेंट FY26 के 1100 करोड़ रुपये के ऑपरेटिंग EBITDA को FY31 तक 2000 से 2200 करोड़ रुपये पर ले जाना चाहता है। इसका मतलब है 13 से 15 फीसदी की CAGR। इसमें मौजूदा होटलों की सेम स्टोर ग्रोथ से 1600 से 1800 करोड़ रुपये, पक्की पाइपलाइन से 250 करोड़ रुपये और थर्ड पार्टी अधिग्रहण से 200 करोड़ रुपये का EBITDA आने की उम्मीद है। ROFO पाइपलाइन और नए होटलों के पूरी तरह चल पड़ने को जोड़ लें, तो मैनेजमेंट को 2300 से 2500 करोड़ रुपये तक के EBITDA की गुंजाइश दिख रही है।

पुणे में 65% हिस्सेदारी, मालदीव में 1300 डॉलर तक किराया

ब्रोकरेज के मुताबिक देश के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को GCC से बढ़ते कॉरपोरेट ट्रैवल, लग्जरी और वेलनेस टूरिज्म, स्पिरिचुअल टूरिज्म और ब्रांडेड रेजिडेंस से लगातार बढ़ती डिमांड का फायदा मिल रहा है।

पुणे इसमें अहम बाजार बनकर उभर रहा है। यहां GCC की संख्या FY26 के 500 से ज्यादा से बढ़कर CY30 तक 660 से 680 होने की उम्मीद है। ग्रेड A ऑफिस स्पेस भी 43 फीसदी बढ़कर CY30 तक 140 मिलियन स्क्वायर फीट होने का अनुमान है। Ventive पुणे में अभी 1164 कमरे चलाती है, जो शहर के लग्जरी होटल बाजार का 65 फीसदी है। मैनेजमेंट को उम्मीद है कि बढ़ती ऑफिस डिमांड से ऑक्यूपेंसी में 6 फीसदी का और सुधार आएगा।

मालदीव में लग्जरी होटलों का ADR यानी एक रात का औसत किराया 1200 से 1300 डॉलर है। CY26 में अब तक मेहमान वहां औसतन 7.2 रातें रुके हैं। सीमित लग्जरी सप्लाई, ऊंची कंस्ट्रक्शन लागत और प्रोजेक्ट तैयार होने में लगने वाले 5 से 8 साल नए खिलाड़ियों का रास्ता मुश्किल बनाते हैं।

NSE Share: रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा एनएसई का शेयर, जानिए और कितना चढ़ सकता है

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।