Get App

रोजाना 333 रुपये जमा करने पर मिलेंगे 16 लाख रुपये, जानें कौनसी है ये सरकारी स्कीम

Post Office Scheme: बाजार कई निवेश ऑप्शन्स से भरा हुआ है और इनमें से कई योजनाओं पर बताया जाने वाला रिटर्न बहुत ही आकर्षक भी होता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 28, 2022 पर 5:49 PM
रोजाना 333 रुपये जमा करने पर मिलेंगे 16 लाख रुपये, जानें कौनसी है ये सरकारी स्कीम
रोजाना 333 रुपये जमा करने पर मिलेंगे 16 लाख रुपये, जानें कौनसी है ये सरकारी स्कीम

Post Office Scheme: बाजार कई निवेश ऑप्शन्स से भरा हुआ है और इनमें से कई योजनाओं पर बताया जाने वाला रिटर्न बहुत ही आकर्षक भी होता है। हालांकि, इनमें कुछ में जोखिम भी शामिल होता है। काफी निवेश कम रिटर्न वाले सुरक्षित निवेश योजनाओं को अधिक पसंद करते हैं क्योंकि इनमें जोखिम कम होता है। अगर आप भी कम जोखिम वाले रिटर्न या निवेश विकल्प तलाश रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम आपके काम आ सकती है। पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाएं आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकती है। पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट (Post Office Recurring Deposit) में सबस कम जोखिम है और रिटर्न भी अच्छा मिलता है।

ऐसे कर सकते हैं पोस्ट ऑफिस RD में निवेश

पोस्ट ऑफिस RD डिपॉजिट अकाउंट सिर्फ 100 रुपये के छोटे से अमाउंट से भी निवेश शुरू कर सकते हैं। ये योजना सरकार की गारंटी योजना के साथ आती है। अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं है आप इसमें कितना भी पैसा डाल सकते हैं।

रेकरिंग डिपोजिट (RD) 1 साल, 2 साल, 3 साल के लिए अपनी सुविधा के मुताबिक खोली जा सकती है। इसमें जमा पैसो पर ब्याज तिमाही लगाया जाता है। हर तिमाही के आखिर में आपके अकाउंट में जोड़ (कंपाउंड इंटरेस्ट के साथ) दिया जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें