Post Office Schemes: 1 अप्रैल से इन योजनाओं पर कैश में नहीं मिलेगा ब्याज, जानिए आप पर कैसे होगा असर

Post offices: सीनियर सिटीजन स्कीम, मंथली इनकम स्कीम और टर्म डिपॉजिट को सेविंग अकाउंट से लिंक करने पर कई तरह के फायदे मिलते हैं

अपडेटेड Mar 14, 2022 पर 4:52 PM
1 अप्रैल से पोस्ट ऑफिस में बदल जाएगा ये नियम

Post offices: पोस्‍ट ऑफिस में अगर आप भी न‍िवेश करते है तो ये खबर आपके ल‍िए बेहद खास है। 1 अप्रैल से पोस्ट ऑफिस ने अपने नियमों में कुछ बदलाव किया है। डाक विभाग (Department of Post) ने एक सर्कुलर जारी कर कहा है कि 1 अप्रैल 2022 से सीनियर सिटीजन स्कीम (Senior Citizen Savings Scheme), मंथली इनकम स्कीम (Monthly Income Scheme) और टर्म डिपॉजिट अकाउंट्स (Term Deposit accounts) में कैश में ब्याज देना बंद कर देंगे।

सर्कुलर में आगे कहा गया है कि ब्याज की रकम सिर्फ अकाउंट होल्डर्स के सेविंग अकाउंट या बैंक अकाउंट में जमा किया जाएगा। अगर अकाउंट होल्डर्स अपने सेविंग अकाउंट से सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम, मंथली इनकम स्कीम और टर्म डिपॉजिट अकाउंट्स से लिंक नहीं कर पाते हैं तो तो बकाया ब्याज के पैसे सिर्फ पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम में क्रेडिट या चेक के जरिए किया जाएगा।

डाक विभाग ने कहा है कि कुछ अकाउंट होल्डर्स ने अपने सेविंग अकाउंट को सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम, मंथली इनकम स्कीम और टर्म डिपॉजिट अकाउंट्स से लिंक नहीं कराया है। सर्कुलर में आगे कहा गया है कि बहुत से अकाउंट होल्डर्स को नहीं मालूम है कि उन्हें ब्याज भी मिल रही है। उनके ब्याज के पैसे पोस्ट ऑफिस के अकाउंट में रह जाते हैं।


दरअसल डाक विभाग ने डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने, मनी लॉन्ड्रिंग गतिविधियों में लगाम कसने और धोखाधड़ी से बचने के मकसद से यह फैसला लिया है। कुल मिलाकर 1 अप्रैल 2022 से मंथली इनकम स्कीम, सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम और टर्म डिपॉजिट अकाउंट्स से कैश में ब्याज भुगतान की अनुमति नहीं होगी।

Fixed Deposit: ये 5 बैंक दे रहे हैं टैक्स सेविंग एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज, चेक करें रेट

कब-कब मिलते हैं ब्याज के पैसे

5 वर्षीय मंथली इनकम स्कीम (MIS) के तहत ब्याज का पेमेंट सिर्फ मासिक आधार पर होता है, जबकि 5 वर्षीय सीनियर सिटीजन्स सेविंग्स स्कीम अकाउंट (SCSS) में ब्याज का भुगतान तिमाही आधार पर होता है। टर्म डिपॉजि अकाउंट्स में ब्याज के पैसे सालाना आधार पर मिलते हैं।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।