Get App

Joint Parcel Product : अब घर बैठे भेज सकेंगे पार्सल, भारतीय डाक और रेल की खास सर्विस ऐसे करेगी काम

भारतीय रेल और भारतीय डाक ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में JPP की शुरुआत की है। इसके तहत पहली सेवा 31 मार्च, 2022 को सूरत से वाराणसी के लिए शुरू हो गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 07, 2022 पर 9:50 AM
Joint Parcel Product : अब घर बैठे भेज सकेंगे पार्सल, भारतीय डाक और रेल की खास सर्विस ऐसे करेगी काम
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में कहा, जेपीपी का मकसद संपूर्ण पार्सल सेवा प्रदान करके बिजनेस से बिजनेस और बिजनेस से ग्राहक के बीच संपर्क स्थापित करना है

Joint Parcel Product JPP : जल्द ही आप भारत में किसी भी जगह से घर बैठे पार्सल भेज सकेंगे और घर पर ही पार्सल प्राप्त कर सकेंगे। भारतीय डाक (India Post) और भारतीय रेल (Indian Railways) दोनों मिलकर एक खास सर्विस देने जा रहे हैं, जिसे ज्वाइंट पार्सल प्रोडक्ट (Joint Parcel Product) नाम दिया गया है। फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सूरत और वाराणसी के बीच इसकी शुरुआत हो गई है।

दोनों सरकारी विभाग ऐसे करेंगे मिलकर काम

इसके जरिये भारतीय डाक फर्स्ट माइल और लास्ट माइल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगी। इसका मतलब है कि वह आपके घर से पार्सल लेगी और निर्धारित जगह तक इसकी डिलिवरी करेगी।

वहीं रेलवे की बात करें तो वह इंटरमीडिएट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगी यानी एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक पार्सल को ले जाने की जिम्मेदारी रेलवे की होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें