रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 2000 के नोटों को वापस लेने का फैसला कर लिया है। रिजर्व बैंक ने यह फैसला 19 मई को किया था। तब से ही लोगों के मन इस तरह के सावाल उठ रहे हैं कि आखिर इन नोटों को कहां और कैसे बदला जाएगा। अब रिजर्व बैंक ने यह साफ कर दिया है कि 23 मई से नागरिक देश भर के किसी भी बैंक में जाकर 2000 रुपये का नोट एक्सचेंज करा सकते हैं। हालांकि ग्रामीणों के लिए अभी भी इसे बदलने को लेकर समस्या कायम ही है। इसका सबसे कारण यह है कि कुछ ग्रामीण इलाकों में अभी भी बैंकों की ब्रांच मौजूद नहीं है। ऐसे में रिजर्व बैंक ने ग्रामीणों के लिए खास तरह की सुविधा दी गई है।
