देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने कस्टमर्स के लिए समय समय पर कई सारे बेहतरीन प्लान पेश करती रहती है। जियो के इन प्लान्स में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हाई स्पीड इंटरनेट, फ्री एसएमएस और इस तरह की कई सारी सुविधाओं का बेनिफिट मिलता है। ऐसे में जियो अपने ग्राहकों के लिए एक ऐसा प्लान लाया है जिसमें आपको काफी कम पैसा खर्च करके पूरे तीन महीने की वैलिडिटी मिलेगी। अगर आप तीन महीने की वैलिडिटी वाले किसी प्लान की तलाश में हैं तो यह आपके लिए एक काफी शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है। आइये जानते हैं जियो के इस प्लान की सारी डिटेल।
