Jio, Airtel और Vi के 84 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान, कीमत 500 रुपये से भी कम- चेक करें रेट

84 Days Cheapest Plan: अगर आपको 500 रुपये से कम कीमत में 84 दिनों की लंबी वैलिडिटी वाले प्लान चाहिए तो यहां आपको इन प्लान्स के बारे में बता रहे हैं

अपडेटेड Feb 15, 2022 पर 6:28 PM
Jio, Airtel और Vi के 84 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान, कीमत 500 रुपये से भी कम- चेक करें रेट

84 Days Cheapest Plan: अगर आपको 500 रुपये से कम कीमत में 84 दिनों की लंबी वैलिडिटी वाले प्लान चाहिए तो यहां आपको इन प्लान्स के बारे में बता रहे हैं। अगर आप 84 दिन की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं तो हम बता रहे हैं कि जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया का कौन सा रिचार्ज प्लान आपको किफायती पड़ेगा।

जियो का 365 रुपये का प्लान (Reliance Jio 365 Prepaid plan details)

रिलायंस जियो के 365 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। इसमें 6GB डेटा मिलता है। प्लान में हर दिन 1000SMS भेजने की सुविधा मिलती है। साथ ही सभी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में जियो ऐप्स JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud जैसे ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।


वोडाफोन-आइडिया 459 प्लान

वोडाफोन-आइडिया का 459 रुपये वाला प्लान 6 जीबी डेटा लिमिट के साथ आता है। यूजर्स चाहें तो 6 जीबी डेटा को एक दिन में इस्तेमाल कर सकते हैं या 84 दिन चला सकते हैं। साथ ही 84 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा 1000 SMS मिलते हैं। फोन Vi Movies & TV का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

एयरटेल 455 रुपये का प्लान

एयरटेल के 455 रुपये वाले प्लान में ग्राहको कुल 6 जीबी डेटा मिलता है। यह प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और 900 SMS की सुविधा मिलती है। यह प्लान Prime Video Mobile Edition, Free Hello tunes, Wynk म्यूजिक फ्री के साथ आता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।