Reliance Jio: जियो ग्राहकों को आज से लगने वाला है झटका, इतने महंगे हुए सभी प्रीपेड रिचार्ज प्लान

रिलायंस जियो (Reliance Jio) नें भी अपने प्रीपेड टैरिफ प्लान के रेट बढ़ा दिये हैं

अपडेटेड Dec 01, 2021 पर 9:20 AM
आज से महंगे हुए जियो के रिचार्ज प्लान

Reliance Jio: आज से जियो ग्राहकों को झटका लगने वाला है। रिलायंस जियो (Reliance Jio) नें भी अपने प्रीपेड टैरिफ प्लान के रेट बढ़ा दिये हैं। ये प्लान आज यानी 1 दिसंबर से महंगे हो जाएंगे। अब आपको पुराने रिचार्ज प्लान की तुलना में रिचार्ज कराने के लिए 16 रुपये से लेकर 480 रुपये तक एक्स्ट्रा चुकाने होंगे।

रिलायंस जियो के प्रीपेड प्लान

28 दिनों से लेकर 365 दिनों तक के सभी मौजूदा प्लान्स के साथ टॉप अप रिचार्ज प्लान को भी रिवाइज किया गया है। 28 दिनों तक वैलिड रहने वाला प्लान 75 रुपये की जगह 91 रुपये का हो गया है। 129 रुपये से शुरू होने वाले अनलिमिटेड डेटा प्लान के लिए अब 28 दिनों के लिए 2GB डेटा वाले 155 रुपये का हो गया है। 24 दिनों के लिए 149 रुपये का 1GB डेटा प्रतिदिन वाला प्लान 179 रुपये का हो गया है।


इतने महंगे हुए जियो के प्लान

199 रुपये का रिचार्ज जिसकी वैलिडिटी 28 दिनों की थी वह 239 रुपये का हो गया है। इस प्लान में प्रतिदिन 1.5GB डेटा मिलता है। 2जीबी डेटा/दिन 28 दिनों के पैक के लिए 299 रुपये हो गया है। 399 रुपये का 56 दिनों का प्लान जो 1.5GB डेटा/दिन के साथ आता है, बढ़कर 479 कर दिया गया है। इसी तरह 56 दिन वाला 2GB डेटा/दिन का पैक वर्तमान 444 रुपये से 533 रुपये का हो गया है।

329 रुपये का 84 दिनों का पैक पूरी अवधि के लिए 6GB डेटा कुल डेटा के साथ 395 रुपये का हो गया है। अब 555 रुपये का प्लान 666 रुपये का हो गया है। इसमें 84 दिनों के लिए प्रतिदिन 1.5GB डेटा मिलेगा। 2GB रोजाना वाला पैक 599 से 719 हो जाएगा।

Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: तीनों कंपनियों के प्रीपेड रिचार्ज में किसका प्लान है ज्यादा महंगा? जानें अंतर

सालाना प्लान हुए महंगे

वहीं, 1,299 के 336 दिनों के पैक को 24GB डेटा वाले 1,559 रुपये तक बढ़ा दिया गया है। वहीं 2,399 का वार्षिक रिचार्ज 2,879 रुपये का हो गया है, इसमें प्रति दिन 2GB डेटा मिलता है।

टॉपअप प्लान हुए महंगे

51 रुपये का टॉप अप पैक क्रमशः 61 रुपये, 101 रुपये वाला पैक से 121 रुपये और 251 रुपये वाला 301 रुपये का हो गया है। इनमें क्रमशः 6GB, 12GB और 50GB डेटा मिलता है।

एयरटेल वोडाफोन आइडिया पहले ही बढ़ा चुके हैं रेट

एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने बीते हफ्ते प्रीपेड प्लान के रेट्स बढ़ा दिये थे। अब कल से यानी 1 दिसंबर से जियो (Jio) अपने प्लान महंगे कर देगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।