Reliance Jio: 1559 रुपये के रिचार्ज में मिलेगी 336 दिनों की वैलिडिटी, डेटा और कॉलिंग, मिलेंगे ये सभी फायदे

Reliance Jio: अगर आप भी ऐसा प्लान खरीदना चाहते हैं जिसमें आपको हर महीने रिचार्ज न कराना पड़े और आपको साल भर की वैलिडिटी मिल जाए, तो जियो का 1,559 रुपये वाला प्लान आपके काम आएगा

अपडेटेड Sep 20, 2022 पर 7:51 PM
Story continues below Advertisement
Reliance Jio के 1559 रुपये के रिचार्ज में मिलेगी 336 दिनों की वैलिडिटी।

Reliance Jio: रिलायंस जियो (Reliance Jio) ग्राहकों को किफायती प्लान ऑफर करता रहता है। अगर आप भी ऐसा प्लान खरीदना चाहते हैं जिसमें आपको हर महीने रिचार्ज न कराना पड़े और आपको साल भर की वैलिडिटी मिल जाए, तो यहां हम आपको ऐसे ही प्लान के बारे में बता रहे हैं। इन प्लान में आप 142 रुपये महीने के भी कम खर्च में 11 महीने निकाल सकते हैं।

जियो का 1559 रुपये का प्लान

जियो के 1559 रुपये वाले प्लान में रोजाना 24GB डेटा मिलता है। इसमें 336 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। अगर मंथली रिचार्ज के तौर पर देखें तो एक तरह से आपका हर महीने 142 रुपये का खर्च आएगा। हाई स्पीड डेटा खत्म होने के बाद मोबाइल डेटा आपको एड ऑन वाला रिचार्ज कराना होगा। इसमें आपको डेटा की रोजाना की डेली डाटा लिमिट नहीं मिलती है। अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है। साथ ही रोजाना 100 SMS मिलेंगे। साथ ही jio ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलेगा।


Jio का 2399 रुपये का प्लान

Reliance Jio के 2399 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डेटा मिलता है। यानी प्लान में 730GB डेटा मिलेगा। इसमें 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। अगर मंथली रिचार्ज के तौर पर देखें तो एक तरह से आपका हर महीने करीब 200 रुपये का खर्च आएगा। अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है। साथ ही रोजाना 100 SMS मिलेंगे। साथ ही jio ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलेगा।

जियो का 899 रुपये का प्लान

जियो के 899 रूपये के प्लान में साल भर की वैलिडिटी मिल रही है लेकिन ये प्लान जियो फोन यूजर्स के लिए है। इसमें 336 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इलमें 24जीबी डेटा मिलता है। ये काफी सस्ता प्लान है। इसमें फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS की सर्विस मिलती है। इसके साथ ही इस प्लान में जियो ग्राहकों को जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो टीवी का सब्सक्रिप्शन दे रहा है।

BharatPe का अगले से 18 से 24 महीनों में आ सकता है IPO, चेयरमैन रजनीश कुमार ने बताया पूरा प्लान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।