Samsung Fab Grab Fest 2023 : TV, स्मार्टफोन और लैपटॉप पर बंपर डिस्काउंट, चेक करें ऑफर्स की पूरी डिटेल

स्मार्टफोन कैटेगरी के तहत आप गैलेक्सी एस सीरीज, ए सीरीज, एम सीरीज, एफ सीरीज और फ्लिप3 स्मार्टफोन के चुनिंदा मॉडलों पर 57 फीसदी तक डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। कस्टमर्स को HDFC और ICICI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 14 फीसदी तक का कैशबैक मिलेगा

अपडेटेड May 09, 2023 पर 5:45 PM
Story continues below Advertisement
Samsung ने अपने कस्टमर्स के लिए फैब ग्रैब फेस्ट 2023 सेल का ऐलान किया है।

Samsung Fab Grab Fest 2023 : स्मार्टफोन समेत इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बनाने वाली कंपनी Samsung ने अपने कस्टमर्स के लिए फैब ग्रैब फेस्ट 2023 सेल का ऐलान किया है। इस सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, स्मार्ट वियरेबल्स समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स कम कीमत पर खरीदे जा सकेंगे। सैमसंग इन प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर कर रहा है। इन तमाम प्रोडक्ट्स पर ये ऑफर Samsung.com के साथ-साथ देश भर के Samsung एक्सक्लूसिव स्टोर्स पर उपलब्ध हैं।

स्मार्टफोन

स्मार्टफोन कैटेगरी के तहत आप गैलेक्सी एस सीरीज, ए सीरीज, एम सीरीज, एफ सीरीज और फ्लिप3 स्मार्टफोन के चुनिंदा मॉडलों पर 57 फीसदी तक डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा, कस्टमर्स को HDFC और ICICI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 14 फीसदी तक का कैशबैक मिलेगा।


लैपटॉप

इसी तरह गैलेक्सी टैबलेट्स, एक्सेसरीज और वियरेबल्स पर 40 फीसदी तक की छूट मिलेगी। सैमसंग के लैपटॉप जैसे गैलेक्सी बुक2 और गैलेक्सी बुक गो, और हाल ही में लॉन्च किए गए गैलेक्सी बुक3 और गैलेक्सी बुक3 प्रो 360 को 29% तक की छूट पर खरीदा जा सकता है। सैमसंग वियरेबल्स जैसे गैलेक्सी एस6 लाइट वाईफाई, गैलेक्सी ए8 वाईफाई और गैलेक्सी वॉच4 पर 40% तक की छूट दी जा रही है।

स्मार्ट टीवी और वाशिंग मशीन

स्मार्ट टीवी कैटेगरी में फ्लैगशिप नियो QLED और द फ्रेम टीवी, क्रिस्टल UHD सीरीज के साथ 45% तक की छूट पर उपलब्ध होंगे। सैमसंग के प्रीमियम साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर 40% तक की छूट पर उपलब्ध होंगे।

सैमसंग का कहना है कि चुनिंदा साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर की खरीद पर कस्टमर्स 15,990 रुपये मूल्य का 32 इंच का स्मार्ट टीवी सैमसंग भी प्राप्त कर सकते हैं और 40% से अधिक की छूट प्राप्त कर सकते हैं। इसी तरह, वाशिंग मशीन के चुनिंदा मॉडलों की खरीद पर कस्टमर्स को 30 फीसदी तक की छूट और 28 लीटर का माइक्रोवेव ओवन मुफ्त मिलेगा।

इन प्रोडक्ट्स पर भी हैं ऑफर

अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे माइक्रोवेव 35 फीसदी तक की छूट पर उपलब्ध होंगे। एयर कंडीशनर के चुनिंदा मॉडल 40% तक की छूट पर उपलब्ध होंगे। ICICI, एक्सिस, कोटक और अन्य प्रमुख बैंकों के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर अधिकतम 25,000 रुपये की छूट के साथ 22.5% तक का अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।