SBI Alert: ग्राहक तुरंत चेक करें अपना अकाउंट, बैंक ने बंद किए कई खाते, कहीं ये आपका खाता तो नहीं!

SBI Freeze Acoounts: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में अगर आपका भी अकाउंट है तो यह आपके लिए काम की खबर है

अपडेटेड Jul 07, 2022 पर 8:11 PM
Story continues below Advertisement
SBI ने कई लोगों के बैंक खाते को बंद कर दिया है।

SBI Freeze Acoounts: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में अगर आपका भी अकाउंट है तो यह आपके लिए काम की खबर है। SBI ने कई लोगों के बैंक खाते को बंद कर दिया है। ये ग्राहक अब कोई भी लेन देन नहीं कर पाएंगे। दरअसल, बैंक ने उन अकाउंट को बंद यानी फ्रीज किया है, जिन्होंने केवाईसी (KYC) की प्रक्रिया पूरी नहीं की थी। इसके बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया में अपने अकाउंट बंद होने की जानकारी दी।

SBI के ग्राहक कर रहे हैं शिकायत

सोशल मीडिया पर कई ग्राहक बैंक से शिकायत कर रहे हैं कि बैंक ने बिना पहले जानकारी दिए उनके बैंक खाते को फ्रीज कर दिया है। हालांकि, कुछ ने कहा कि जो समय चुना गया अकाउंट फ्रीज करने के लिए वो सही नहीं है। यह ज्यादातर लोगों की सैलरी आने का समय होता है, जो अकाउंट फ्रीज होने के कारण वह निकाल नहीं पा रहे हैं। ज्यादातर ग्राहक इस वजह से काफी परेशान का सामना कर रहे हैं।


ग्राहकों के अकाउंट हुए फ्रीज

बैंक के मुताबिक उसने पहले इस बारे में ग्राहकों को सूचित गया था। जिन ग्राहकों ने KYC नहीं कर रखी थी, उन्हें लेटर भी भेजे गए थे। उनके KYC कराने की अपील भी की गई थई। हालांकि, कई ग्राहक शिकायत कर रहे हैं कि एसबीआई के लॉगिन पोर्टल पर केवाईसी अपडेट पर ग्राहकों को कोई सामान्य सूचना या अलर्ट नहीं शो कर रहा है।

केवाईसी को लेकर बढ़ गई है सख्ती

एक जुलाई से बदल रहे नियमों में KYC को लेकर बार बार अपडेट किया जा रहा था। बैंक ने बढ़ते धोखाधड़ी के मामलों को देखते हुए KYC को अनिवार्य कर दिया है। RBI ने भी केवाईसी कराने की सलाह दी है। पहले बैंकों की तरफ से 10 साल में एक बार केवाईसी अपडेट होता था लेकिन अब हर साल अपडेट होता है।

Boris Johnson Resign: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने दिया इस्तीफा, बोले- पार्टी चाहती है एक नया नेता

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।