SBI vs Post Office Fixed Deposit: जानें एसबीआई और पोस्ट ऑफिस में कौन दे रहा है FD पर ज्यादा ब्याज

यहां आपको स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और पोस्ट ऑफिस FD पर मिलने वाले ब्याज के बारे में बता रहे हैं। इन दोनों में से कहां आपको ज्यादा ब्याज मिल सकता है

अपडेटेड Jun 21, 2022 पर 12:36 PM
Story continues below Advertisement
SBI और पोस्ट ऑफिस में में से कौन दे रहा है FD पर ज्यादा ब्याज।

SBI vs Post Office Fixed Deposit Interest rate : यदि आप इस वजह से निवेश नहीं करना चाहते हैं कि आपको डर है कि आपका पैसा कहीं डूब न जाए? आप भी शेयर मार्केट या म्यूचुअल फंड्स में निवेश करने से बचना चाहते हैं। शेयर मार्केट की जगह आप Fixed Deposit (FD) पर ज्यादा भरोसा करते हैं। यहां आपको स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और पोस्ट ऑफिस FD पर मिलने वाले ब्याज के बारे में बता रहे हैं। इन दोनों में से कहां आपको ज्यादा ब्याज मिल सकता है।

SBI की एफडी दरें

देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 14 जून 2022 को 2 करोड़ रुपये से कम की जमा राशि यानी FD पर ब्याज बढ़ा दिया है। SBI ने 211 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर ब्याज दर 4.40 फीसदी से बढ़ाकर 4.60 फीसदी, 1 साल से 2 साल से कम की जमा पर 5.10 फीसदी से 5.30 फीसदी ब्याज कर दिया है। 2 साल से अधिक लेकिन 3 साल से कम की FD पर ब्याज दर 5.20 प्रतिशत से 5.35 प्रतिशत कर दी है।


एसबीआई एक साल की जमा पर 4.60 प्रतिशत ब्याज, दो साल की जमा पर 5.30 प्रतिशत ब्याज, तीन साल की जमा पर 5.35 प्रतिशत ब्याज, 5.45 प्रतिशत ब्याज ऑफर कर रहा है। पांच से 10 साल तक की FD पर 5.50 फीसदी का ब्याज दे रहा है। सीनियर सिटिजन को 7 दिन से 5 साल की FD पर 0.50 प्रतिशत का अतिरिक्त ब्याज मिल रहा है।

SBI, FD पर इतना दे रहा है ब्याज। SBI, FD पर इतना दे रहा है ब्याज।

पोस्ट ऑफिस FD

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट (Post Office Time Deposit Account - TD) डाक विभाग का एक छोटा सेविंग अकाउंट है। इसे भारत सरकार का संचार मंत्रालय चलाता है। TD पांच साल तक के लिए खोला जा सकता है। इसमें न्यूनतम 1,000 रुपये तक जमा करने होते हैं। 1 से 3 साल के पोस्ट ऑफिस डिपॉजिट में 5.5 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। ये SBI के FD रेट से अधिक है। 5 साल की पोस्ट ऑफिस FD पर 6.7% की दर से ब्याज मिल रहा है। पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट पर एसबीआई की FD से ज्यादा ब्याज मिल रहा है। यहां सीनियर सिटिजन को अतिरिक्त ब्याज नहीं मिलता है।

पोस्ट ऑफिस FD पर इतना दे रहा है ब्याज। पोस्ट ऑफिस FD पर इतना दे रहा है ब्याज।

Share Market Live Update: निफ्टी 15400 के ऊपर खुला, सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, फोकस में Bharat Forge, Suven Life

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।