देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने डिजिटल पर्सनल लोन देने के लिए नई सर्विस शुरू की है। रियल टाइम एक्सप्रेस क्रेडिट (Real Time Xpress Credit) नाम की सुविधा ग्राहकों को SBI के योनो ऐप (YONO App) पर मिल रही है। इसकी मदद से बैंक के कस्टमर्स 35 लाख रुपये तक का लोन आसानी से ले सकते हैं। उन्हें इसके लिए बैंक जाने की भी जरूरत नहीं होगी।
