पिछले कुछ सालों के दौरान देश में ऑनलाइन शॉपिंग का ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ा है। लोगों के बीच एमेजॉन (Amazon) और फ्लिपकार्ट (Flipkart) जैसे ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म काफी तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं। हालांकि इसी बीच एक ऐसा सरकारी पोर्टल भी है जहां से आप ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं। इस पोर्टल पर भी आपको काफी कम रेट में सामान मिल जाएगा। कई सारे लोग इसे सरकार का एमेजॉन नाम से भी संबोधित कर रहे हैं।
दरअसल सरकार ने सभी मंत्रालयों से चालू फाइनेंशियल ईयर के लिए अपनी पर्चेजिंग पावर को मैप करने के लिए और सरकारी ई-मार्केट प्लेस के जरिए मैक्सिमम खरीद के लक्ष्य के लिए एक प्रैक्टिस को शुरू किया है। केंद्र सरकार की तरफ से शुरू की गई यह मुहिम अब दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मार्केट प्लेस बन चुकी है। इस सरकारी खरीद वेब पोर्टल पर अब खरीददारी की संख्या 2 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है।
GeM यानी कि गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस एक इंटरनेट पर आधारित बाजार है जहां पर आप खरीददारी कर सकते हैं। इस सरकारी खरीद में केंद्र और राज्य सरकारों के मंत्रालय, विभाग, पब्लिक सेक्टर की कंपनियां, स्थानीय निकाय और सहकारी संगठन शामिल हैं। यानी कि इन विभागों को हर तरह की खरीददारी जीईएम पोर्टल से ही करनी होगी। इस पोर्टल पर मौजूदा वक्त में 64,403 सरकारी खरीददार संगठन शामिल हैं। जो कि 10742 प्रोडक्ट और 271 सेवाओं के लिए इस पोर्टल का इस्तेमाल करते हैं। पांच सालों के भीतर ही यह दुनिया का सबसे बड़ा सरकारी ई मार्केट प्लेस भी बन चुका है।
तेजी से बढ़ रहा है इस पोर्टल पर कारोबार
फाइनेंशियल ईयर 2022-2023 में इस पोर्टल पर खरीददारी का आंकड़ा 2 करोड़ के पार पहुंच गया है। साल 2016 में जीईएम पोर्टल लॉन्च होने के बाद करीब 400 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था। वहीं दूसरे साल इस पोर्टल के जरिए 5,800 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था। इस पोर्टल के लॉन्च होने के पहले ही साल में 422 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था।