एमेजॉन पर शॉपिंग होने वाली है महंगी, फटाफट खरीद लें ये सामान, वरना चुकाने पड़ेंगे ज्यादा पैसे

अगर आप भी एमेजॉन के जरिए ज्यादातर बार शॉपिंग करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल एमेजॉन (Amazon) पर शॉपिंग करना अब आपके लिए कम किफायती और महंगा साबित हो सकता है। एमेजॉन इंडिया ने सेलर्स पर फीस और कमीशन दोनों को ही बढ़ा दिया है। इसका सीधा असर अब ग्राहकों पर देखने को मिलेगा। एमेजॉन ने ये चार्ज इलेक्ट्रॉनिक और कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट्स समेत कई सारी कटेगरीज पर बढ़ाए हैं

अपडेटेड May 16, 2023 पर 9:39 PM
एमेजॉन (Amazon) पर शॉपिंग करना अब आपके लिए कम किफायती और महंगा साबित हो सकता है।

इंटरनेट के मौजूदा दौर में ऑनलाइन शॉपिंग काफी तेजी से बढ़ी है। मौजूदा वक्त में लोग शॉपिंग करने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे कि एमेजॉन (Amazon), फ्लिपकार्ट और इस तरह के दूसरे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अगर आप भी एमेजॉन के जरिए ज्यादातर बार शॉपिंग करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल एमेजॉन पर शॉपिंग करना अब आपके लिए कम किफायती और महंगा साबित हो सकता है। आइये जानते हैं कि आखिर इसके पीछे की वजह क्या है।

इस वजह से एमेजॉन पर शॉपिंग हो सकती है महंगी

दरअसल एमेजॉन इंडिया (Amazon India) ने सेलर्स पर फीस और कमीशन दोनों को ही बढ़ा दिया है। इसका सीधा असर अब ग्राहकों पर देखने को मिलेगा। एमेजॉन ने ये चार्ज इलेक्ट्रॉनिक और कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट्स समेत कई सारी कटेगरीज पर बढ़ाए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्सपर्ट्स का मानना है कि सेलर्स पर लगाए जाने वाले इस चार्ज की वजह से एमेजॉन इंडिया पर प्रोडक्ट्स और भी महंगे हो जाएंगे। क्योंकि सेलर्स फिर मुनाफा कमाने के लिए ग्राहकों से ज्यादा पैसे वसूलेंगे।

Amazon Sale में बंपर डिस्काउंट, बेहद कम कीमत पर मिल रहे हैं AC, फटाफट करें ऑर्डर


कब से बढ़ेंगे ये चार्ज

एमेजॉन इंडिया की तरफ से लगाए गए ये चार्ज 31 मई से ही लागू कर दिए जाएंगे। एमेजॉन 31 मई से कपड़े, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, किराने के सामान और दवाओं समेत कई सारी कटेगरी पर चार्ज को बढ़ाने जा रहा है। इसके अलावा प्रोडक्ट्स के रिटर्न करने को लेकर भी प्लेटफॉर्म री फीस को बढ़ाया जाएगा। ओवर द काउंटर दवाओं के लिए सेलर्स की फीस को 500 रुपये या उससे कम की कीमत वाले सामान पर 5.5 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी कर दी गई है। वहीं 500 रुपये से ज्यादा की कीमत वाले सामान पर इसे 15 फीसदी कर दिया गया है।

क्या कहा कंपनी ने

सेलर्स पर लगने वाले चार्ज को बढ़ाए जाने पर एमेजॉन ने कहा कि इसे बढ़ाने का डिसीडन कई वजहों से लिया गया है। जिसमें से बाजार की लिक्विडिटी और कई सारे मैक्रो-इकोनॉमिक फैक्टर्स शामिल हैं। बता दें कि सेलर चार्ज वह कमीशन हो जो कि एमेजॉन दुकानदारों से उसके प्लेटफॉर्म पर सामान बेचने के बदले लेता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।