बाजार में कई तरह के स्मार्टफोन मिलते हैं। फोन को कई कलर भी होते हैं। बहुत से लोग फोन खरीदते समय कलर का भी ध्यान रखते हैं। इसके साथ ही बाजार में अलग-अलग स्टाइल के चार्जर भी मिलते हैं। लेकिन मोबाइल के सभी चार्जर का कलर सिर्फ काला और सफेद ही मिलता है। अगर आप चार्जर भी अपने मनमुताबिक कलर का ढूंढना चाहते हैं तो ऐसा नहीं हो सकता है। चार्जर सिर्फ दो ही कलर में मिलते हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि जब मोबाइल फोन कई कलर में मिल सकते हैं तो फिर चार्जर में कई कलर क्यों नहीं शामिल है। इसके लिए सिर्फ काले और सफेद पर निर्भर रहना पड़ता है।
