मोदी सरकार दे रही है सस्ते में Gold खरीदने का मौका, आपके पास बचे हैं सिर्फ 3 दिन, जल्द उठाएं फायदा

क्या आप हाल फिलहाल में गोल्ड में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं। मोदी सरकार आपके लिए अच्छा मौका लेकर आई है

अपडेटेड Jun 22, 2022 पर 11:36 AM
Story continues below Advertisement
Sovereign Gold Bond स्कीम के जरिये आप सस्ते में सोना खरीद सकते हैं।

Soverign Gold Bond Scheme: क्या आप हाल फिलहाल में गोल्ड में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं। मोदी सरकार आपके लिए अच्छा मौका लेकर आई है। सरकार ने एक बार फिर सोमवार 20 जून से Sovereign Gold Bond योजना की शुरुआत कर दी है। Sovereign Gold Bond स्कीम के जरिये आप सस्ते में सोना खरीद सकते हैं। ये स्कीम शुक्रवार 24 जून को खत्म हो रही है। आपके पास तीन दिन का समय बचा है। आइए जानते इस योजना की डिटेल के बारे में और आप कैसे कर सकते हैं निवेश..

Sovereign Gold Bond स्कीम

वित्त वर्ष 2022-23 में पहली बार Sovereign Gold Bond का निवेश करने का इश्यू खुला है। इसका दूसरा इश्यू अगस्त में आएगा। इस योजना के तहत आपको फिजिकल गोल्ड नहीं मिलता लेकिन पैसा गोल्ड में निवेश किया जाता है।


इतना है प्राइस

Sovereign Gold Bond के तहत आपको कम से कम 1 ग्राम सोना खरीदना होता है। इस बार एक ग्राम सोने की कीमत 5,041 रुपये तय की गई है। अगर आप डिजिटल पेमेंट करते हैं तो आपको 50 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। अभी बुलियन मार्केट में 5091 रुपये प्रति ग्राम का रेट चल रहा है।

एक साल में गोल्ड ने इतना दिया रिटर्न

अगर बीते एक साल में सोने के रिटर्न की बात करें तो रुपये में यह 7.37 फीसदी रहा है, जबकि डॉलर में यह 4.17 फीसदी रहा है। कम रिटर्न के बावजूद आप गोल्ड में निवेश कर सकते हैं क्योंकि ये निवेश का सबसे सुरक्षित जरिया माना जाता है।

ऐसे कर सकते हैं निवेश

आप बैंक, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SHCIL), Clearing Corporation of India (CCIL), कुछ पोस्ट ऑफिस, NSE और BSE से गोल्ड बॉन्ड खरीद सकते हैं। आप चाहें तो एजेंट के जरिए भी इसमें निवेश कर सकते हैं।

इतने समय तक होता है निवेश

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का मैच्योरिटी पीरियड 8 साल है। आप चाहें तो पांच साल के बाद पैसा निकाल सकते हैं। आप अधिकतम 4 किलोग्राम सोने में निवेश कर सकते हैं। यह लिमिट एक फाइनेंशियल ईयर के लिए है। इसका मतलब है कि अगर एक साल में SGB के कई इश्यू आते हैं तो उनमें कुल मिलाकर आपका निवेश 4 किलोग्राम से ज्यादा नहीं होना चाहिए।

सालाना इतना मिलेगा इंटरेस्ट

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड पर सालाना 2.5 फीसदी ब्याज मिलता है। अगर आप SGB को मैच्योरिटी तक रखते हैं तो आपको किसी तरह का कैपिटस गेंस टैक्स नहीं देना पड़ता है।

Share Market Live Update: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निफ्टी 15,500 के नीचे फिसला, ऑयल एंड गैस, मेटल स्टॉक में गिरावट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।