टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस (Tata AIA Life Insurance) ने अपने ग्राहकों के लिए एक बड़ी सुविधा का ऐलान किया है। टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस ने ग्राहकों को व्हाट्सएप और यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस या यूपीआई के माध्यम से अपने प्रीमियम का भुगतान करने की अनुमति देने के लिए एक सुविधा शुरू की है। कंपनी ने बुधवार को एक बयान में दावा किया कि यह उद्योग की पहली सुविधा है। बता दें कि जहां देश में लगभग 500 मिलियन व्हाट्सएप उपयोगकर्ता हैं वहीं आज 300 मिलियन से अधिक यूपीआई उपयोगकर्ता हैं। कंपनी के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और ऑपरेशन के हेड संजय अरोड़ा ने इस मौके पर कहा कि, टाटा एआईए में, इस सुविधा को व्हाट्सएप और पेयू के सहयोग से इन-हाउस विकसित किया गया है। इश दौरान कंपनी ने डिजिटल मोड के जरिए इनोवेशन के प्रीमियम संग्रह को सक्षम किया है। साथ ही इस प्लेटफॉर्म पर पांच भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, गुजराती और बंगाली तक बढ़ाया गया है।
शानदार रहा है टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस का प्रदर्शन
Tata AIA Life Insurance ने पिछले फाइनेंशियल ईयर में अपनी नेट इनकम में कई गुना इजाफा दर्ज किया है। फाइनेंशियल ईयर 2023 के दौरान इस कंपनी की नेट इनकम 506 करोड़ रुपये रही है। वहीं एक साल पहले कंपनी की इनकम केवल 71 करोड़ रुपये थी। इसी अवधि में टाटा ग्रुप की कंपनी का नया बिजनेस प्रीमियम बढ़कर 7,093 करोड़ रुपये पर पहुंच गया था और इशमें फाइनेंशियल ईयर 2022 के मुकाबले 59 फीसदी का इजाफा हुआ है। फाइनेंशियल ईयर 2022 में इस कंपनी का नया बिजनेस प्रीमियम 4,455 करोड़ रुपये था। कंपनी का कहना है कि प्राइवेट लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों की बिजनेस प्रीमियम सेंगमेंट आधारित इनकम के मामले में कंपनी तीसरे नंबर पर है।
कंपनी ने किया पॉलिसीधारकों को डिविडेंड देने का ऐलान
Tata AIA Life Insurance ने पिछले फाइनेंशियल ईयर के लिए अपने पॉलिसीहोल्डर्स को 1,183 करोड़ रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। बता दें कि यह पिछले साल के मुकाबले 37 फीसदी ज्यादा है। यह भी है कि कंपनी ने इससे पहले कभी इतना डिविडेंड नहीं दिया गया। टाटा ग्रुप की यह कंपनी पिछले कई साल से अपने पॉलिसीधारकों को बोनस दे रही है। इससे पहले कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2022 में 861 करोड़ रुपये का बोनस दिया था।