भारत सरकार, बैंक और डाकघर की तरफ से बेटियों को ध्यान में रखकर कई सारी ऐसी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं में पैसा जमा करके न सिर्फ आप अपनी बेटियों के भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं बल्कि अपने निवेश पर काफी शानदार रिटर्न और टैक्स में छूट का लाभ भी हासिल कर सकते हैं। इनमें सबसे फेमस स्कीम का नाम सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) है जो डाकघर और बैंकों के द्वारा संचालित की जाती है। हालांकि सुकन्या समृद्धि योजना के अलावा भी कई सारी और ऐसी योजनाएं हैं जिनको आप अपनी बेटियों के लिए चुन सकते हैं। आइये डालते हैं सुकन्या समृद्धि योजना सहित सभी स्कीमों पर एक नजर।
सुकन्या समृद्धि योजना डाकघर के द्वारा संचालित की जाने वाली एक योजना है जिसे खास तौर पर बेटियों के लिए शुरू किया गया है। इस योजना में 10 साल तक की बालिका का खाता उसके माता पिता या अभिभावक के द्वारा खुलवाया जा सकता है। इसमें मेच्योरिटी पीरियड 15 सालों का है। आप इसमें मिनिमम 250 रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं। मौजूदा वक्त में यह योजना 7.1 फीसदी सालाना के हिसाब से ब्याज प्रदान करती है। साथ ही इस योजना में टैक्स छूट का फायदा भी मिलता है।
चिल्ड्रन गिफ्ट म्यूचुअल फंड
द चिल्ड्रेन गिफ्ट म्युचुअल फंड भारत में बालिकाओं के लिए एक काफी बेहतरीन योजना है। आप अपनी बिटिया के लिए इस योजना को भी चुन सकते हैं। यह योजना डेट लिमिटेशन को इक्विटी के साथ जोड़ती है।
राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC)
राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC) एक कम जोखिम वाली सरकारी योजना है। इस योजना को डाकघर द्वारा संचालित किया जाता है। अपनी बिटिया क ध्यान में रखकर अगर आप सेविंग करना चाह रहे हैं तो आप इस योजना को चुन सकते हैं। डाकघर की इस योजना में 6.8 फीसदी चक्रवृद्धि ब्याज दर का फायदा मिलता है।
पोस्ट ऑफिस टर्म डिपॉजिट योजना
अपनी बिटिया के उज्जवल भविष्य और उसकी पढ़ाई लिखाई के खर्चों को ध्यान में रखते हुए आप पोस्ट ऑफिस टर्म डिपॉजिट योजना का चुनाव भी कर सकते हैं। इस योजना की तुलना बैंकों द्वारा दी जाने वाली एफडी योजनाओं से भी की जाती है। अगर आप इसमें एक साल के लिए निवेश करते हैं तो आपको 6.6 फीसदी, दो साल के लिए निवेश करने पर 6.8 फीसदी, तीन साल के लिए निवेश करने पर 6.9 फीसदी और पांच साल के लिए निवेश करने पर 7 फीसदी सालाना के हिसाब से ब्याज दिया जाता है।
यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान
यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (ULIP) एक तरह का लाइफ इंश्योरेंस है। वेल्थ क्रिएशन और लाइफ इंश्योरेंस प्रोटेक्शन का डबल फायदा मिलता है. यानी ये एक ऐसा प्लान है जिसमें एक तरफ टर्म प्लान लाइफ कवर प्रदान करता है, तो दूसरी तरफ आपको निवेश करने का भी मौका मिलता है। साथ ही सेक्शन 80C के तहत इसमें टैक्स में छूट भी मिलती है।